उत्तर प्रदेश–बिहार में शीतलहर के बीच भीषण शीतलहर, IMD ने जारी किया 11 राज्यों में घने कोहरे का रेड अलर्ट

पिछले पांच दिनों से पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी ओडिशा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और ये सर्दी का सितम अभी और जारी रहेगा. 12 और 13 दिसंबर की सुबह तो और भी ज्यादा रहेंगी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है. सुबह-सुबह बाहर निकलें तो स्वेटर-जैकेट के साथ-साथ सावधानी भी साथ रखिएगा, क्योंकि सड़क पर कुछ दिखेगा ही नहीं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई  दिल्ली: उत्तर भारत में तापमान में अचानक आई गिरावट के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश और बिहार में अत्यधिक कोहरे की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, सुबह के समय कोहरे का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रहा है. यात्रियों और वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट्स के उपयोग की सलाह दी गई है.

आईएमडी ने अपने परामर्श में कहा है कि 11 दिसंबर की रात और सुबह उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है और असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाने की आशंका है. लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने, कोहरे के चरम समय में अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय फॉग लाइट या लो बीम का उपयोग करने की सलाह दी जाती है.

UP-बिहार सहित कई राज्यों में कोहरे का कहर

मौसम विभाग के मुताबिक 11 दिसंबर की रात और अगले दिन सुबह उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है.वहीं असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड में भी घने कोहरे की संभावना जताई गई है. विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने और कोहरे के चरम समय में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

MP–महाराष्ट्र में शीतलहर, दो से तीन दिन में मिल सकती है राहत

पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी ओडिशा पिछले पाँच दिनों से शीतलहर की चपेट में हैं. हालांकि, आगामी दो से तीन दिनों में इन क्षेत्रों में ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही उत्तरी भारत में तापमान सामान्य बने रहने का अनुमान है.12 और 13 दिसंबर की सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है.

पंजाब–हरियाणा में ठिठुरन चरम पर

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड लोगों को प्रभावित कर रही है. मंगलवार को रूपनगर इन दोनों राज्यों का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.1°C, लुधियाना में 9.2°C और पटियाला में 10.1°C रहा.चंडीगढ़ में तापमान 8.6°C रिकॉर्ड किया गया. वहीं हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.9°C और हिसार में 6.7°C रहा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag