गाजियाबाद मॉल में घुटनों पर बैठकर युवक ने किया प्यार का इजहार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद के मॉल में युवक ने घुटनों पर बैठकर प्रेमिका को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया, फिर सिंदूर और मंगलसूत्र पहनाया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

गाजियाबाद: लोग अपने प्यार का इजहार हमेशा ही खास तरीके से करना चाहते हैं. इस लम्हे को सभी हमेशा के लिए अपनी यादों में संजोकर रखना चाहते है. गाजियाबाद के एक मॉल में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया. एक युवक ने सभी के बीच घुटनों पर बैठकर अपनी प्रेमिका से फिल्मी अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया. इसके बाद अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे मंगलसूत्र पहनाया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो गाजियाबाद के राजनगर इलाके में स्थित गौर सेंट्रल मॉल का बताया जा रहा है. मॉल के अंदर एक युवक ने मॉल के बीचों-बीच सबके सामने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया और फिर मांग भरकर मंगलसूत्र पहनाया. वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक मॉल के बीचों-बीच अपनी प्रेमिका के सामने घुटनों पर बैठता.
Ghaziabad is not for beginners! 😮
At Gaur Central Mall, RDC, a boy proposed with a ring and then married her on the spot, applying sindoor and a mangalsutra. 💍
Is video ko dekhkar Ramadhir Singh ki kahi hui baat yaad aa gayi. 😀 pic.twitter.com/Aj5XWOhkyG— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) December 21, 2025
युवक ने फिल्मी अंदाज में अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया. इसके बाद युवक ने उसे अंगूठी पहनाई और उसके बाद मांग भरकर मंगलसूत्र पहनाया. मॉल में मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए. वहीं कुछ ने इस पल का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. दोनों को देखकर कुछ लोग मुस्कुराते नजर आए तो कुछ ने तालियां बजाकर इस जोड़े का उत्साह बढ़ाया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहुंच गया और वायरल हो गया. इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इस प्रपोजल को बेहद रोमांटिक और प्यार भरा बता रहे हैं. उनका कहना है कि युवक ने अपने जज्बात खुले दिल से जाहिर किए, जो आज के समय में कम देखने को मिलता है. वहीं, कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के इजहार को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. उनका मानना है कि ऐसे निजी पल निजी ही रहने चाहिए और मॉल जैसी जगह पर ऐसा करना सही नहीं है.
हालांकि, चाहे तारीफ हो या आलोचना, यह वीडियो गाजियाबाद ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोग इसे प्यार का अनोखा और साहसिक इजहार बता रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिक स्टंट कह रहे हैं. फिलहाल, यह फिल्मी अंदाज़ वाला प्रपोजल लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है और हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है.


