कसारी-मसारी कब्रिस्तान में आज ही अतीक और अशरफ को दफनाया जाएगा

माफिया अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारों की लगातार पूछताछ की जा रही है। यूपी पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। प्रयाजराज के कसारी- मसारी के कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही है।

calender

माफिया अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारों की लगातार पूछताछ की जा रही है। यूपी पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। प्रयाजराज के कसारी- मसारी के कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही है। यहा आज अतीक अहमद और उसके भाई को अशरफ को दफनाया जाएगा। कल शनिवार को अतीक के बेटे असद को भी इसी कब्रिस्तान में दफन किया गया है। असद के शव को शनिवार की सुबह ही झांसी से प्रयागरात लाया गया था।

बताया जा रहा है कि अतीक और अशरफ को शूट करने वालों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों ने प्रयागराज में रूकने के लिए होटल लिया था। पुलिस होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। 

आपको बता दें कि आरोपी शनि सिंह का पश्चिम उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर सुंदर भाटी से कलेक्शन रहा है। हमीरपुर जेल में बंद रहने सनी सिंह सुंदर भाटी का करीबी हो गया था। इसके बाद जेल से बाहर निकलते ही सनी सुंदर भाटी के लिए काम करने लगा। पुलिस को शक है कि अतीक और अशरफ की हत्या में प्रयुक्त जिगाना पिस्टल सनी को सुंदर भाटी से मिली है।
 

First Updated : Sunday, 16 April 2023