Chandra Shekhar Aazad Attacked: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, पेट से छूते हुए निकली गोली

Chandra Shekhar Aazad Attacked: चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उन्हें छूते हुए निकल गई। वे ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला

Chandra Shekhar Aazad Attacked:  उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने सहारनपुर में हमला किया। हरयाणा नंबर की कार से आए बदमाशों ने आदाज पर फायरिंग की। आजाद के पेट और कमर पर गोली लगी है। घायल अवस्था में उन्हें देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया, "आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उन्हें छूते हुए निकल गई। वे ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

भीम आर्मी नेता और आज़ाद समाज पार्टी - कांशी राम के प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अस्पताल ले जाया गया, जब उनके काफिले पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला किया और एक गोली उनके पास से निकल गई। 

भीम आर्मी नेता और आज़ाद समाज पार्टी - कांशीराम प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद ने बताया, "मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।"

कांशी राम के प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर हमले की घटना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया, "गोली पेट को छूकर निकली है। वे अभी ठीक हैं, डॉक्टर ने बताया है कि उनकी स्थिति सामान्य है। घटना देवबंद क्षेत्र में हुई है इसकी पुलिस गहनता से जांच करेगी, उचित कार्रवाई की जाएगी।"

calender
28 June 2023, 06:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो