गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी में भीषण आग, काले धुएं ने ढक लिया आसमान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कनावनी झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई. लपटें देखते ही देखते कई झुग्गियों को निगल गईं. दमकल की गाड़ियां दौड़ पड़ीं, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग ने लोगों को हड़कंप मचा दिया है. कनावनी इलाके की झुग्गियों में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि दर्जनों झुग्गियां जलकर राख हो गईं और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया. आग लगते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे. हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है.

इंदिरापुरम कनावनी में भीषण आग

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनावनी इलाके की झुग्गी बस्ती में गुरुवार को अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज फैली कि आसमान काले धुएं से भर गया और लपटें आसमान छूने लगीं.

दमकल विभाग की मशक्कत

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. दमकल कर्मी आग को आगे फैलने से रोकने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं.

जनहानि से बचा गया

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सबसे बड़ी राहत यह है कि अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है. आग लगते ही अधिकतर लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे जान-माल की बड़ी क्षति टल गई. हालांकि, कई परिवारों का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है.

जांच में जुटा प्रशासन

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौजूद हैं. आग लगने की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कारण की जांच कर रही है.  प्रशासन ने आसपास के लोगों से अपील की है कि वे बचाव कार्य में किसी भी तरह की रुकावट न डालें और सतर्क रहें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो