'अब तक हमारे बच्चे हो गए होते' कंगना रनौत ने चिराग पासवान को लेकर अपने रिश्ते का किया खुलासा,रोमांस वाली बात पर दिया जवाब
कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ अपनी रिश्ते पर खुलकर बात की हैं. काफी दिनों से दोनों को लेकर अफवा चल रहा था कि दोनों के बीच अभी भी रोमांस है, जैसा पहले 2011 में आई फिल्म में था.

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपनी कथित रोमांस की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर चिराग के साथ उनका रोमांस होता तो अब तक उनके बच्चे भी हो गए होते.
कंगना ने बताया चिराग के साथ अपना रिश्ता
कंगना रनौत ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं चिराग पासवान को पिछले दस सालों से जानती हूं. हम अच्छे दोस्त हैं. अगर हमारे बीच कुछ रोमांटिक होता तो अब तक हमारे बच्चे भी हो गए होते.” उन्होंने यह भी कहा कि लोग उन्हें देखकर ही अपना रास्ता बदल लेते हैं क्योंकि वे उन्हें कई बार हंसाते रहे हैं.
कंगना ने आगे कहा, “कम से कम संसद में तो हमें बख्श दीजिए.” उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है, उससे ज्यादा कुछ नहीं.
2011 की फिल्म में किया था साथ में काम
कंगना और चिराग पासवान ने साल 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था. यह चिराग की पहली और आखिरी फिल्म रही. फिल्म फ्लॉप होने के बाद चिराग राजनीति में आ गए. दोनों की संसद में हुई मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिससे रोमांस की अफवाहें फैलती रही.
राहुल गांधी पर तंज, मोदी की तारीफ
इंटरव्यू में कंगना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी के सिर पर बेवजह ऐसा ताज नहीं पहना सकती जिसके वह हकदार नहीं हैं.”इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की.
महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कंगना बोली, “प्रधानमंत्री मोदी की सोच समानता पर आधारित है. चुनाव जीतने के लिए वे महिला वोटरों को खुश क्यों नहीं करना चाहेंगे?”
विवादों से दूर नहीं रहती कंगना
कंगना रनौत अपनी स्पष्ट बातों और मजेदार जवाबों के लिए जानी जाती हैं. चिराग पासवान के साथ उनकी दोस्ती और संसद की मुलाकातों को लेकर लगातार चर्चा होती रही है, लेकिन अब कंगना ने खुद इस पर मुहर लगा दी है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है, रोमांस जैसा कुछ नहीं.
यह बयान उन वायरल तस्वीरों के बाद आया है जिनमें दोनों संसद में एक साथ दिख रहे थे. कंगना का यह खुलकर बात करना एक बार फिर सुर्खियों में है.


