स्मृति मंधाना ने तोड़ा रोहित शर्मा का कभी नहीं टूटने वाला रिकॉर्ड, फैंस भी हुए हैरान!

मैच में स्मृति मंधाना ने न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का टैग हासिल किया, बल्कि उन्होंने भारतीय पुरुष टीम के एक महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी रनों के मामलों पछाड़कर फैंस को हैरान कर दिया।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: भारत की महिला स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 05 मैचों की T20 सीरीज़ के पहले मैच के दौरान हासिल की। इसी के साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

मंधाना ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

इस मैच में स्मृति मंधाना ने न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का टेग हासिल किया, बल्कि उन्होंने भारतीय पुरुष टीम के एक महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी रनों के मामलों पछाड़कर फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल बाएं हाथ की इस बैटर ने मैच की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा के बराबर 4,231 रन बना रखे थे।

फिर जब क्रीज़ पर कुछ देर रुककर अपना वास्तविक गेम शुरू किया, और बाद में गति बढ़ाते हुए 4,244 रन बनाकर पारी खत्म की। हालांकि, मैच में उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और मात्र 13 रन बनाए। लेकिन, उन्होंने रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 155 पारियों में यह 4,244 बनाए, जिसमें 30.31 की औसत और 124.38 के स्ट्राइक रेट से 01 शतक और 33 अर्धशतक भी शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी छोड़ी छाप

आपको बताते चलें कि इस जबरदस्त उपलब्धि के साथ ही स्मृति मंधाना अंतर्राष्ट्रीय महिला T20 में अब तक की सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गई। इस सूची में उनसे ऊपर सूज़ी बेट्स हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 4,717 रन बना रखे हैं। पुरुषों के क्रिकेट की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बाबर आज़म (4596 रन) के नाम है।

मैच में भारत को मिली शर्मनाक हार

गौरलतब है कि भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बेशक रिकॉर्ड बना लिया हो। लेकिन टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेली जा रही सीरीज के पहले ही मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 19.1 ओवर में ही 04 विकेट खोकर 158 रन बनाए और आसान सी जीत दर्ज की। वर्ल्ड कप से पहले निश्चित रूप से भारत के लिए यह बड़ा झटका है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो