''एक बार मुझसे भी पूछ लिया होता' मां ने बेरोजगार कहकर ठुकराया 21 साल के बेटे का रिश्ता, फोटो देखते ही युवक को हुआ पछतावा

Reddit के r/TwentiesIndia थ्रेड पर लड़के ने एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उसने लिखा कि वो 21 साल का है और अभी ग्रेजुएशन के आखिरी साल में है. दादी की एक सहेली ने उनकी पोती के लिए रिश्ता भेज दिया. लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब किसी तरह लड़के के हाथ उस लड़की की फोटो लग गई.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: आपके कभी सोचा है कि 21 साल की उम्र में, जब आपके कॉलेज का आखिरी साल हो और जेब में पैसे के नाम पर कुछ भी न हो... तो ऐसे में अगर आपके घर कोई शादी का रिश्ता लेकर आए तो आपका रिएक्शन क्या होगा? जाहिर है मम्मी-पापा बोलेंगे अभी रुक जा. बता दें, हाल ही में रेडिट पर वायरल हुए एक लड़के के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. फर्क बस इतना था कि रिश्ता ठुकराने के बाद फोटो देखकर लड़के का दिल ही बदल गया. 

दादी की सहेली लेकर आई थीं पोती का रिश्ता

यह किस्सा Reddit के r/TwentiesIndia थ्रेड पर शेयर किया गया. लड़के ने लिखा कि वो 21 साल का है और अभी ग्रेजुएशन के आखिरी साल में है. दादी की एक सहेली ने उनकी पोती के लिए रिश्ता भेज दिया. लड़की 20 साल की है, यानी उससे सिर्फ कुछ महीने छोटी. दादी की सहेली इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थी. दादी खुद मना नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने बात बहू यानी लड़के की मां को बता दी. 

I got a marriage proposal yesterday but mom rejected it
by u/Sysyphus_aint_happy in TwentiesIndia

इसके बाद मां ने खुद इस रिश्ते को तुरंत मना कर दिया. देखा जाए तो रिश्ते को मना करने की वजह भी एकदम लॉजिकल थी कि "लड़का अभी पढ़ रहा है, कोई नौकरी नहीं है. शादी के बाद जिम्मेदारी कौन उठाएगा?" बात वहीं खत्म मान ली गई. 

फोटो देखी तो बोला 'मम्मी पूछ तो लेती'
 
असली ट्विस्ट तब आया जब किसी तरह लड़के के हाथ उस लड़की की फोटो लग गई और फोटो देखते ही उसका पूरा मूड बदल गया. उसने पोस्ट में लिखा, "मैं झूठ नहीं बोलूंगा. जब मैंने फोटो देखी तो लगा काश मना करने से पहले एक बार मुझसे पूछ लिया होता. मैं 'खूबसूरत' से मतलब हॉटनेस से नहीं रख रहा। ऐसी खूबसूरती थी जिसे देखकर लगे कि इसकी एक मुस्कान के लिए कुछ भी कर दूं." लड़का मानता है कि वो अभी मैच्योर नहीं है और सेटल भी नहीं है. लेकिन उस एक फोटो ने पूरे दिन उसका दिमाग घुमा कर रख दिया.

नेटिजन्स ने लिए मजे
 
बता दें, सोशल मीडिया पर पोस्ट के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में जमकर मजा लेते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने सीरियस सलाह दी, "भाई जाकर मम्मी से बोल कि दोबारा बात करें। तू इस लड़की के ख्याल से निकल नहीं पाएगा." इस पर दूसरे ने तुरंत रिप्लाई किया, "ऐसा किया तो चप्पल पक्की है. मम्मी बोलेंगी 'पहले पढ़ ले नालायक'." तीसरे यूजर ने मिडिल क्लास दर्द बयां किया, "ये हर घर की कहानी है. दिल हमारा धड़कता है और फैसला जेब देखकर मम्मी-पापा लेते हैं."  

किसी ने लिखा "भाई तू नौकरी लग जा, फिर खुद रिश्ता लेकर जाना" तो कोई बोला "फोटो डिलीट कर दे वरना पढ़ाई जाएगी." फिलहाल लड़के ने भी मान लिया है कि अभी शादी पॉसिबल नहीं. लेकिन उस एक फोटो की याद उसे अभी भी आती है. पोस्ट के आखिर में लड़का कहता है कि "21 की उम्र में पहली बार आए रिश्ते और वो भी इतनी प्यारी लड़की का भूलना मेरे लिए वाकई मुश्किल है."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो