लखनऊ: गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने आस पास के इलाके में हड़कंप मचा दिया है. बता दें, पैसिफिक मॉल के सिनेमाघर के प्रोजेक्टर में अचानक आग लग गई, जिससे की अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद आधा दर्जन दमकलकर्मी वहां पहुंचे. जानकारी के अनुसार, यह घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र के पास कौशांबी-आनंद विहार में स्थित पैसिफिक मॉल में हुई. लेकिन यह आग कैसे लगी चलिए जानते है.
बता दें, आग लगने के बाद सामने आई शुरुआती तौर पर जानकारी के अनुसार इसकी वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस या दमकल विभाग द्वारा आग लगने के पीछे की वजह को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मॉल खाली करवाने के लिए तुरंत सिक्योरिटी अलार्म बनाया गया ताकि लोगों को जल्द से जल्द इस बात की सूचना दी जा सकें. इसके साथ ही बाकी के सिनेमाघर में चल रहे शो को भी बीच में रोक दिया गया है और लोगों को जल्द से जल्द मॉल के बाहर सुरक्षित निकला गया.
हालांकि दमकल विभाग की टीम के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है और कोई बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. राहत की खबर है कि मामले में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है. बता दें, घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने से पूरे माहौल में धुआं-धुआं फैल गया, जिसके कारण लोग बेहद खबर गए और तुरंत एग्जिट की भागते नजर आए.
फिलहाल अधिकारियों के द्वारा आग बुझाने के बाद मॉल में कूलिंग का काम किया जा रहा है. इसके साथ ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के पीछे के असली कारणों की जांच कर रही है. मॉल को बंद कर दिया है और इलाके में किसी भी तरह की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. बता दें, इससे पहले बुधवार को भी एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई थी ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की सहाल दी गई है. First Updated : Thursday, 21 May 2026