Meerut News: विशु हत्याकांड के बाद मचा बवाल, ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन- फानन कर उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्डम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हस्तिनापुर में शुक्रवार यानी 7 अप्रैल को शाम के समय एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कल शाम यानी रविवार के दिन गांव में मौजूद प्राइमरी स्कूल की दीवार पर युवक बैठा हुआ था। दो बाइक सवारों ने पीछे से आकर युवक पर एक के बाज एक ने फायरिंग की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन- फानन कर उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्डम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

दरअसल हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में सोमवार को विशु का शव गांव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने संप्रदाय विशेष लोगों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। आग लगने से घरों में रखा सामान जल गया। साथ ही ग्रामीणों ने संप्रदाय विशेष लोगों के खेतों में खड़ी फसल में भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी देहात पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मोर्चा संभाला। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

आपको बता दें कि रविवार देर शाम प्राथमिक विद्यालय के मैदान में दोस्त के साथ बैठे पलड़ा गांव निवासी विशू पर बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। विशू की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मवाना तहसील तिराहे पर जाम लगा दिया था। देर रात एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे और उनके आदेश पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। जिस, पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद विशू का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने शव को अंतिम संस्कार पर ले जाने के दौरान संप्रदाय विशेष  के मनसूर व साबिर के मकान में आग लगा दी।

आगजनी के दौरान घर पर कोई नहीं था। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने संप्रदाय विशेष लोगों के खेतों में खड़ी फसल में भी आग लगा दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात कमलेश बहादुर कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। आग से घरों में रखा सारा सामान जल गया। दमकल की गाड़ी ने गांव पहुंचकर आग पर काबू पाया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल ने ग्रामीणों को घरों में रहने की हिदायत दी है। फिलहाल, गांव में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। जानकारी मिलते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर शांति बनाए रखने की अपील की।

calender
10 April 2023, 03:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो