Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्री-स्कूल से कक्षा 9वीं के स्कूल रहेंगे बंद, बढ़ते प्रदूषण के चलते फैसला

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से नौवीं तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का फैसला किया गया है. ये फैसला वायु प्रदूषण के चलते लिया गया है.

Saurabh Dwivedi

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से नौवीं तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का फैसला किया गया है. ये फैसला वायु प्रदूषण के चलते लिया गया है. गौतमबुद्द नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा की तरफ से मंगलवार को एक आदेश जारी किया गया है.

नोएडा डीएम मनीष वर्मा ने आज मंगलवार को एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत सभी स्कूलों में प्री-स्कूल से लेकर नौवीं तक की क्लास 10 नवंबर तक फिजिकल क्लास बंद रहेंगी.

दिल्ली में पांचवीं तक के सभी स्कूल क्लोज रहेंगे. आप सरकार ने दिल्ली के बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए फैसला किया है कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदुषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसलिए दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो