UP News: अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए, बोले- जहां से आए थे वहीं से बाहर जाएंगे, सजंय सिंह को लेकर कही ये बात

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापगढ़ पहुचे. इस दौरान उन्होंने आम आमदी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है....

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापगढ़ पहुचे. इस दौरान उन्होंने आम आमदी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है.

इतना ही नही आगे उन्होंने दावा किया कि भाजपा जिस प्रदेश से आई थी वहीं यूपी अब उन्हें सत्ता से हटाने का काम करेगी. समाजवादी पार्टी के नेता ने दावा किया कि जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है जो भी इनके खिलाफ बोलता है सरकार उसे गिरफ्तार कर लेती है.  

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, "मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो. एक ही दिन में पत्रकारों और AAP नेता की गिरफ्तारी हुई.

भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं. इस बार INDIA इसी भाजपा का सफाया करेगी. ED, CBI और IT इनके (भाजपा) संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है."
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag