score Card

Weather Update : उत्तर भारत में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 23 अप्रैल को देश के मौसम मेें बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

पिछले दो-तीन दिनों से ही राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। तेज हवाओं के साथ बादल की लुका-छुपी देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, साथ तेजी हवाएं चल रही है।

मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को तपिश वाली गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। इसके साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार 23 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

नई दिल्ली में आने वाले दो दिनों तक बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि दिल्ली में शनिवार 22 अप्रैल से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

यूपी का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधितकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। इस दौरान लखनऊ में आज लखनऊ आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तापमान रह सकता है। वहीं गाजियाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

बारिश की वजह से इन राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि भारत के तटीय क्षेत्रों में लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

calender
23 April 2023, 10:45 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag