score Card

Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पहाड़ों सहित मैदानी इलाकों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने मौसस को लेकर जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है।

देश में अप्रैल महीने के शुरू होने के बाद से ही मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कभी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया तो कभी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। भारत के कई हिस्सों में धूप और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अब आने वाले दिनों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी। जिसके बाद देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि आईएमडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य भारत, पूर्वी भारत, दक्षिण भारत, पश्चिम भारत और उत्तरर भारत में गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

दिल्ली में मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में आज से लेकर आगामी एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी और धूप से राहत मिलेगी। वहीं आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा अगले दो दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही बारिश होने की संभावना है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यूपी में गुरुवार को दोहपर व शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान यूपी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार आज गाजियाबाद में बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

पहाड़ों के मौसम का हाल

आईएमडी बताया कि आज पहाड़ों के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में 27 से 30 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।

जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की चेतावनी दी है।

calender
27 April 2023, 10:07 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag