Bangladesh Crisis: बांग्लादेश एक बार फिर गंभीर राजनीतिक संकट की चपेट में आ गया है. करीब 17 करोड़ की आबादी वाला यह देश इस समय जबरदस्त उथल-पुथल का सामना कर रहा है. राजधानी ढाका की सड़कों पर विपक्षी दलों, मजदूर संगठनों और तमाम सामाजिक समूहों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. जनता का स्पष्ट कहना है कि उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव चाहिए जबकि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस पर सत्ता हासिल करने की चाह का आरोप लग रहा है.