धुएं में बुझी जिंदगी: चीने के रेस्तरां में भयानक आग, 22 मौतें और चीखों में डूबा लियाओनिंग
चीन के लियाओनिंग प्रांत में मंगलवार को एक रेस्तरां में भयानक आग लग गई, जिसमें 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 घायल हुए. दोपहर में घटी इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

इंटरनेशनल न्यूज. चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत लियाओनिंग के लियाओयांग शहर में मंगलवार को दोपहर के वक्त ऐशा कहर बरपा कि पूरे इलाका सन्न रह गया. शहर के बैटा जिले में स्थित एक दो मंजिला रेस्तरां में अचानक भीषण आग लग गई. घटना इतनी भयानक थी कि 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप में घायल हो गए. यह हादसा संजिजुआंग पुनर्वास आवासीय क्षेत्र में हुआ. इस वक्त आग लगी, दोपहर के 12 बजकर 25 मिनट हो रहे थे. लोग लंच के लिए रेस्तरां में मौजूद थे. तभी अचानक लपटों ने इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. चंद मिनटों में ही धुएं का गुबार आसमान को छूने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि किस तरह पूरा रेस्तरां धधक रहा था और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे.
हर तरफ अफरा-तफरी, बचाव में जुटी टीमें
घटना की सूचना मिलते ही दमकल और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं. घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस में ले जाया गया. चीनी सोशल मीडिया ऐप 'डौयिन' पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
22 people dead and 3 injured after a #fire broke out at a restaurant near a resettlement housing complex in Liaoyang, #Liaoning Province. The investigation is ongoing. #China pic.twitter.com/AfFQ2zPS12
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) April 29, 2025
राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सख्त प्रतिक्रिया
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस घटना को ‘गंभीर मानवीय त्रासदी’ बताया है. उन्होंने आदेश दिया है कि घायलों का हर संभव इलाज हो, मृतकों के परिवारों की उचित सहायता की जाए और आग के कारणों की तत्काल जांच कर दोषियों को सख्त सज़ा दी जाए.
आखिर किसकी लापरवाही बनी काल?
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी. क्या यह गैस सिलेंडर विस्फोट था या बिजली की शॉर्ट सर्किट? लेकिन सवाल यही है कि रेस्तरां में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम क्यों नहीं थे. क्या व्यापारिक लाभ के चक्कर में लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हुआ?
सबक को अनदेखा नहीं करना चाहिए
यह हादसा चीन के लिए एक चेतावनी है कि आग सुरक्षा को सिर्फ फॉर्मेलिटी न समझा जाए. हादसे की पीड़ा भुला दी जाती है लेकिन जिन्होंने अपनों को खोया है उनके के लिए जिंदगी भर का नासूर बन जाता है.


