China Taiwan Issue: ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन के अमेरिकी दौरे से तिलमिलाया चीन, ड्रैगन ने की सैन्य अभ्यास की घोषणा

ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन के अमेरिकी दौरे से चीन आगबबूला हो गया है। इसके बाद चीन ने ताइवान की सीमा के पास सैन्य अभ्यास की घोषणा कर दी है। यह घोषण त्साई इंग वेन की हाल ही की अमेरिकी यात्रा के बाद की गई है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • चीन ने की सैन्य अभ्यास की घोषणा
  • ताइवान की सीमा के पास तैनात किए युद्धपोत
  • ताइवान की राष्ट्रपति के अमेरिकी दौरे के बाद ड्रैगन की नई चाल

चीन दुनिया भर में अपनी विस्तारवादी नीति के लिए जाना जाता है। डैगन हमेशा से अपने पड़ोसी देशों को उकसाता आया है, ताकि वह अपनी सीमा का विस्तार कर सके। अब चीन ने पड़ोसी देश ताइवान की सीमा के पास तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन का सैन्य अभ्यास 8 से 10 अप्रैल तक चलेगा। चीन ने घोषणा करते हुए कहा कि वह ताइवान की सीमा के आसपास तीन दिन का सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रहा है।  

चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने तीन दिन के सैन्य अभ्यास की जानकारी देते हुए कहा कि युद्ध की तैयारियों के लिए यूनाइटेड शार्प सोर्ड 8 से 10 अप्रैल तक चलेगी। उधर, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि द्वीप के चारों ओर 13 चीनी विमानों और तीन युद्धपोतों के तैनात होने की जानकारी है।

आपको बता दें कि चीन ने इस सैन्य अभ्यास की घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन हाल ही में अमेरिकी की यात्रा कर लौटी है। अमेरिकी यात्रा के दौरान त्साई इंग वेन ने यूनाइटेड स्टेट्स हाउस के स्पीकर से मुलाकात की थी। बता दें कि यह पहली बार हुआ जब ताइवान के राष्ट्रपति ने अमेरिका में यूएस स्पीकर से मुलाकात की है। अमेरिका और ताइवान की इस मुलाकात के बाद चीन आगबबूला हो गया है।

लड़ाकू विमानों को तैनात करेगा चीन

चीन सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान की सीमा के पास अपने लड़ाकू विमानों को उतारेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास में अपने लड़ाकू विमानों को ताइवान के जल क्षेत्रों के आसपास तैनात करेंगा। साथ ही ताइवान के उत्तर, दक्षिण और पूर्व में सैन्य अभ्यास करेगा। माना जा रहा है कि चीन इस अभ्यास के जरिए ताइवान को अपनी सैन्य ताकत दिखाने के साथ ही उसे युद्ध की चेतावनी भी देना चाहता है।

calender
08 April 2023, 05:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो