23 साल की उम्र में फैशन इन्फ्लुएंसर की मौत, 4 दिन पहले पोस्ट किया था क्लाउन वीडियो

मेक्सिकन फैशन इन्फ्लुएंसर मरियन इज़ागुइरे (23) होटल में गंभीर हालत में मिलने के बाद ब्रेन-डेथ घोषित की गईं और 12 सितंबर को उनका निधन हो गया.

Simran Sachdeva

Mexican fashion influencer: मेक्सिको में फैशन और लाइफस्टाइल की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मरियन इज़ागुइरे (23) का 12 सितंबर को निधन हो गया. मरियन के अचानक गायब होने के कुछ दिन बाद उन्हें मोरेलिया शहर के एक होटल के कमरे में गंभीर हालत में पाया गया था. अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों ने उनके ब्रेन-डेथ की पुष्टि की और कुछ दिनों बाद उनकी मृत्यु हो गई. मरियन का सोशल मीडिया पर खासा फॉलोइंग था, TikTok पर उनके 45 लाख और इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. 

होटल में गंभीर हालत में मिली मरियन

प्रॉसिक्यूटर कार्यालय ने पुष्टि की कि मरियन इज़ागुइरे को होटल में कई दिनों तक अकेले रहने की रिपोर्ट मिली थी. वहां उन्हें अत्यंत खराब स्वास्थ्य स्थिति में पाया गया. एजेंसी ने बयान में कहा कि पैरामेडिक्स द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने के कारण ब्रेन-डेथ घोषित कर दी.

सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत

मरियन ने अपने गायब होने से 4 दिन पहले एक क्रिप्टिक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में उन्होंने क्लाउन मेकअप किया हुआ था और प्यार में खो जाने के दर्द को दर्शाते हुए रोती हुई और गाने के साथ लिप-सिंक करती हुई दिखाई दीं. वीडियो के कैप्शन में लिखा था-  मेरे प्यार के सारे वादे तुम्हारे साथ चले जाएंगे. तुम क्यों जा रहे हो?

मरियन के अचानक निधन पर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि की बाढ़ आ गई. कंटेंट क्रिएटर मार्सेलो अलकाजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- जितने कम समय से मैं तुम्हें जानता हूं, तुम एक अद्भुत लड़की थी, तुम्हारी मुस्कान कभी नहीं जाती थी. तुम एक देवदूत हो और हमेशा से थी.

परिवार ने किया अंगदान का ऐलान

मरियन के परिवार ने उनके अंगदान का फैसला किया है. उनके अंगों में त्वचा, कॉर्निया, किडनी और स्केलेटल मसल्स शामिल हैं, जिन्हें जरूरतमंदों की मदद के लिए दान किया जाएगा.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की स्वास्थ्य समस्याएं

इस साल की शुरुआत में जर्मन ट्रैवल इन्फ्लुएंसर वनेसा कोनोप्का (28) का भी निधन हुआ था. वह गंभीर लीवर डैमेज और निमोनिया से पीड़ित थीं. उन्हें 31 दिसंबर को फिलीपींस के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 7 मार्च को उनका निधन हो गया. मरियन इज़ागुइरे की मौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर युवाओं में बढ़ती मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी देती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag