दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन अटैक, 1 भारतीय समेत 4 अन्य घायल
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ने दो ड्रोन हमले किए, जिसमें एक भारतीय, दो घानाई और एक बांग्लादेशी नागरिक को हल्की चोटें आईं. फिर भी एयरपोर्ट पूरी तरह सक्रिय है और सभी उड़ानें जारी हैं.

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट बुधवार को दो ड्रोन के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में चार लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें घाना के दो नागरिक, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं. सभी घायलों की चोटें मामूली बताई जा रही हैं. अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए स्थिति का आकलन किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
दुबई मीडिया ऑफिस ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे से हवाई यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है और एयर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य बना हुआ है.
Authorities confirm that two drones fell in the vicinity of Dubai International Airport (DXB) a short while ago, resulting in minor injuries to two Ghanaian nationals and one Bangladeshi national, and moderate injuries to one Indian national. Air traffic is operating as normal.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 11, 2026
घटना में घायल हुए चार विदेशी नागरिक
अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन गिरने से घाना के दो नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं. एक बांग्लादेशी नागरिक को भी हल्की चोट लगी है, जबकि एक भारतीय नागरिक को मामूली चोटें आई हैं. सभी घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता प्रदान की गई और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
हवाई यातायात पर कोई प्रभाव नहीं
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हुई इस घटना के बावजूद हवाई सेवाएं पूरी तरह सामान्य चल रही हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल और उड़ानों का संचालन बिना किसी रुकावट के जारी है. सुरक्षा बलों ने इलाके की जांच पूरी कर ली है और आगे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
दुबई मीडिया ऑफिस का आधिकारिक बयान
दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, और एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आईं. एयर ट्रैफिक नॉर्मल चल रहा है.


