ईद पर चांद बन जाएगा चेहरा! अभी से लगाएं ये DIY फेस पैक, निखर आएगा इतना कि सब देखते रह जाएंगे
रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और अब सबकी नजरें ईद पर टिकी हैं. इस खास मौके पर हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा चांद की तरह दमक उठे।.तो आज हम आपके लिए लाए हैं 3 कमाल के घरेलू फेस मास्क बताते है, जिन्हें लगाते ही आपकी खूबसूरती ईद पर चार चांद लगा देगी.

ईद का त्योहार नजदीक आते ही हर कोई अपनी खूबसूरती को निखारने में जुट जाता है. नए कपड़े, ज्वेलरी, मेहंदी और मेकअप के साथ-साथ स्किन की देखभाल पर भी खास फोकस बढ़ जाता है, क्योंकि त्योहार के दिन चेहरा चमकदार, साफ और आकर्षक दिखना हर किसी की पहली चाहत होती है. लेकिन आज की भागदौड़, प्रदूषण, अनियमित खान-पान और तनाव के कारण स्किन अक्सर बेजान, थकी हुई और फीकी नजर आने लगती है.
कई लोग तुरंत ग्लो पाने के लिए महंगे केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन ये सेंसटीव स्किन के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं. ऐसे में नेचुरल और घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और कारगर विकल्प बन जाते हैं. ईद से पहले अगर आप भी अपनी स्किन को प्राकृतिक चमक देना चाहते हैं, तो ये आसान घरेलू फेस मास्क आजमाएं, जो कुछ ही दिनों में कमाल दिखा देंगे.
दही और शहद का जादुई फेस मास्क
दही में मौजूद नेचुरल लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को मुलायम और चिकना बनाता है, वहीं शहद स्किन में गहराई तक नमी लॉक करता है और उसे पोषण देता है. इसे तैयार करने के लिए 2 टेबलस्पून ताजा दही में 1 टेबलस्पून शुद्ध शहद अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. नियमित उपयोग से त्वचा को तुरंत निखार और प्राकृतिक चमक मिलती है.
एलोवेरा और गुलाब जल का असर
एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट रखने और सूजन कम करने का बेहतरीन काम करता है, जबकि गुलाब जल स्किन को शांत, तरोताजा और ग्लोइंग बनाता है. यह मास्क खासतौर पर सेंसिटिव स्किन वालों के लिए एकदम सुरक्षित है. बनाने के लिए 1 टेबलस्पून ताजा एलोवेरा जेल में 1 से 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें. इस्तेमाल के बाद स्किन में ताजगी और प्राकृतिक चमक साफ नजर आती है.
हल्दी और बेसन का क्लासिक फेस मास्क
हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण दाग-धब्बों को कम करते हैं और रंगत निखारते हैं, वहीं बेसन स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को सोखकर साफ करता है. इसे बनाने के लिए 1 टेबलस्पून बेसन में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें और थोड़ा दूध या दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. लगातार इस्तेमाल से स्रिन साफ, गोरी और चमकदार बनती है.


