अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के बाद ईरानी टीवी एंकर ने नागरिकों को दी बधाई, वीडियो वायरल

अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अचानक निधन के बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एंकर कथित तौर पर ग्राहम को युद्ध भड़काने वाला और ईरान विरोधी बताते हुए कहता है कि उन्हें "नरक भेजे जाने पर ईरान की जनता को बधाई दी जानी चाहिए।"

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अचानक निधन के बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, इस वीडियो में एक एंकर ग्राहम की मौत पर ईरानी नागरिकों को बधाई देता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए इस वीडियो में एंकर कथित तौर पर ग्राहम को युद्ध भड़काने वाला और ईरान विरोधी बताते हुए कहता है कि उन्हें "नरक भेजे जाने पर ईरान की जनता को बधाई दी जानी चाहिए." इस बयान ने राजनीतिक हलकों एक नई बहस छेड़ दी है. 

कौन थे लिंडसे ग्राहम? 

लिंडसे ग्राहम अमेरिकी राजनीति में एक प्रभावशाली रिपब्लिकन नेता माने जाते थे. वे इजरायल के प्रबल समर्थक थे और अमेरिका-इजरायल संबंधों को मजबूत करने के पक्षधर रहे. इसके अलावा, वे ईरान के खिलाफ कड़े रुख के लिए भी जाने जाते थे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगियों में शामिल ग्राहम ने ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति, न्यायिक नियुक्तियों और इमिग्रेशन संबंधी कई प्रमुख नीतियों का खुलकर समर्थन किया था. हालांकि एक गंभीर बिमारी के चलते उनता निधन हो गया. 

डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्त किया शोक 

ग्राहम के निधन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक महान देशभक्त और समर्पित सीनेटर बताया। उन्होंने कहा कि ग्राहम हमेशा सक्रिय रहे है और अमेरिका के हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है. ट्रंप ने यह भी कहा कि अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ग्राहम हाल ही में यूक्रेन दौरे से लौटे थे और उन्हें रविवार को एक प्रमुख टीवी कार्यक्रम में शामिल होना था. इससे पहले उन्होंने ट्रंप प्रशासन के साथ रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की जानकारी भी दी थी.

इजरायल प्रधानमंत्री ने भी जताया शोक 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ग्राहम के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने उन्हें इजरायल का सच्चा मित्र और अपना करीबी सहयोगी बताते हुए कहा कि ग्राहम ने अमेरिका और इजरायल की सुरक्षा तथा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया.

बता दें, दक्षिण कैरोलिना में जन्मे लिंडसे ग्राहम ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से की थी. वर्ष 2003 में उन्होंने अमेरिकी सीनेट की सदस्यता संभाली और लंबे समय तक प्रभावशाली भूमिका निभाई. पेशे से वकील रहे ग्राहम ने अमेरिकी वायु सेना और वायु सेना रिजर्व में भी सेवा दी तथा कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो