'मेरे नए हीरो...,' डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए दिखाया प्यार; जमकर कर रहे तारीफ

सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ वसूलना का एक नया तरीका अपनाया है. हालांकि इस दौरान ट्रंप जजों की बहुत तारीफ भी की.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा. कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला दिया कि ट्रंप द्वारा आपातकालीन शक्तियों के जरिए लगाए गए बड़े पैमाने पर आयात टैरिफ असंवैधानिक हैं. अदालत ने कहा कि टैरिफ लगाने का अधिकार कांग्रेस के पास है, राष्ट्रपति अकेले ऐसा नहीं कर सकते. 

इस फैसले से ट्रंप की कई पुरानी टैरिफ नीतियां रद्द हो गई. ट्रंप ने इस फैसले पर गुस्सा जताया और बहुमत में शामिल जजों, यहां तक कि अपनी नियुक्ति वाले दो जजों पर भी निशाना साधा.

ट्रंप का नया ऐलान

झटके के बावजूद ट्रंप पीछे नहीं हटे. उन्होंने कहा कि वे अब दूसरे कानूनी रास्तों से टैरिफ लगाएंगे. पहले उन्होंने 10% वैश्विक टैरिफ का ऐलान किया था, जो कार्यकारी आदेश से लागू होता और सिर्फ 150 दिनों के लिए रहता.

अब शनिवार को ट्रंप ने इसे बढ़ाकर 15% करने की बात कही. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फैसले की पूरी समीक्षा के बाद है. ट्रंप का कहना है कि नए टैरिफ अमेरिका को मजबूत बनाएंगे और व्यापार असंतुलन दूर करेंगे.

जस्टिस कावानाघ को बताया नया हीरो 

ट्रंप ने फैसले में अल्पमत में रहे तीन जजों की खूब तारीफ की. खासकर जस्टिस ब्रेट कावानाघ को "मेरा नया हीरो" कहा. कावानाघ ने 63 पन्नों का असहमति पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बहुमत के फैसले को गलत बताया.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "मेरा नया हीरो जस्टिस ब्रेट कावानाघ हैं, और बेशक जस्टिस क्लेरेंस थॉमस और सैमुअल एलिटो भी. इनमें कोई शक नहीं कि वे अमेरिका को फिर महान बनाना चाहते हैं!" ट्रंप ने कावानाघ को "जीनियस" और अपनी अच्छी नियुक्ति बताया.

विपक्ष की आलोचना

ट्रंप ने बहुमत वाले जजों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ जजों के परिवारों को शर्म आनी चाहिए. डेमोक्रेट्स ने ट्रंप पर हमला किया. उन्होंने कहा कि ट्रंप अमेरिकी लोगों की जेब काट रहे हैं. उच्च टैरिफ से सामान महंगा होगा. ट्रंप की टैरिफ नीति पुरानी है, जो विदेशी व्यापार पर दबाव डालती है, लेकिन कोर्ट के फैसले ने उनकी शक्ति सीमित कर दी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag