Nigeria: नाव पलटने से 100 लोगों की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Boat Capsized: नाइजीरिया में शादी से लौट रहे करीब 100 लोग नाव पलटने से डूब गए। इस हादसे में 100 लोगों की मौत हो गई।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Boat Capsized: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक भीषण नाव हादसा हुआ है। बताया गया कि ओवलोडिंग के कारण अचानक से नाव पलटने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी नाइजीरिया के 100 से ज्यादा लोग नाव के जरिए शादी से लौट रहे थे, तभी अचानक से नाव पलटने लोग नाइजर नदी में डूब गए। इस हादसे में करीब 100 लोगों के मरने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर किया। हादसे के बाद कई लोगों के शव बरामद किए गए है। जबकि अन्य लोगों की खोजबीन के लिए तलाशी अभियान जारी है। 

नाइजर नदी में हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नाव हादसा सोमवार को नाइजर नदी में हुआ है। रिपोर्ट् की मानें तो नाव में करीब 300 लोग सवार थे। कपाड़ा के ट्रेडिशनल चीफ अब्दुल गाना लुकपाड़ा जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह तीन से चार बजे के बीच ये हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि शादी में शामिल होने के बाद मेहमान नाइजर नदी को पार करने के लिए इगबोती गांव से नाव में सवार हुए थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया था। इस वजह से उन्होंने नाव के जरिए वापस जाने का फैसला किया है। 

पेड़ से टकराई नाव 

लुकपाड़ा ने बताया कि नदी में एक पेड़ के तने से नाव टकरा कर पलट गई। उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 53 लोगों को ही बचाया जा सका। इस हादसे को बड़ी त्रासदी बताते हुए कपाड़ा के ट्रेडिशनल चीफ ने कहा कि इस हादसे में अपने चार पड़ोसियों को खो दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्वारा के पुलिस प्रवक्ता अजायी ओकासनमी ने कहा कि ये हादसा कैसे हुआ। इसकी जांच के लिए एक टीम का लगा दी गई है।  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag