score Card

PM Modi: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले मानवाधिकार संगठनों का बड़ा ऐलान, कहा-वॉशिंगटन में की जाएगी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

BBC Documentary: 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने के बाद से ही काफी विवादों में रही। केंद्र सरकार ने भारत में इसके रिलीज होने पर बैन लगा दिया था। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले एक बार फिर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Controversial BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले एक बार फिर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' चर्चाओं में है। दरअसल, अमेरिका के मानवाधिकार समूहों ने वॉशिंगटन में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया है। बता दें कि पीएम मोदी 21 जून को अमेरिकी की अधिकारिक यात्रा करने वाले है। 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट् के मुताबिक, अमेरिका के दो मानवाधिकार संगठनों ह्यूमन राइट्स वॉच और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 20 जून को अमेरिका के वॉशिंगटन में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की एक निजी स्क्रीनिंग आयोजित करने का ऐलान किया। साथ ही डॉक्यूमेंट्री के निर्माताओं, पत्रकारों, अमेरिकी सांसदों और विश्लेषकों को भी आमंत्रित किया गया है। 

भारत में बैन करने के खिलाफ की जाएगी स्क्रीनिंग 

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के स्क्रीनिंग की घोषणा करते हुए ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा कि वो चाहते है कि लोगों को ये पता चले कि भारत में इस डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भाग में रिलीज हुई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है। डॉक्यूमेंट्री में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए गए है। बता दें कि मोदी सरकार ने 21 जनवरी को विवादित डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही यूट्यूब और ट्विटर से इसके लिंक हटाने के आदेश दिए थे। 

मोदी सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को बताया प्रोपेगेंडा 

केंद्र की मोदी सरकार ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को एजेंडा आधारित प्रोपेगेंडा करार देते हुए देश में इसे बैन कर दिया गया था। सरकार की ओर से कहा  गया था कि जब देश की सर्वोच्च अदालत ने पीएम मोदी के खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया है तो ये डॉक्यूमेंट्री सरकार के खिलाफ एक प्रोपेगेंडा है। 

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून 2023 को अमेरिका की अधिकारिक यात्रा करेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी यूएस की संसद के सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो लगातार दूसरी बार अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम अमेरिकी महिला जिल बाइडेन व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के राजकीय सम्मान में रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे।

calender
13 June 2023, 04:18 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag