PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में PM मोदी का बड़ा संदेश, भारत की महासागर पहल को दिया बढ़ावा, बोले- 'साझा घर है हिंद महासागर'

हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सभी सदस्य देशों का साझा घर है. रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ एक बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने भारत की 'महासागर' पहल पर जोर दिया.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सभी सदस्य देशों का साझा घर है. रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ एक बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने भारत की 'महासागर' पहल पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सुरक्षा, स्थिरता और सतत विकास हर देश की साझा जिम्मेदारी है. इसके तहत सेशेल्स में भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लागू किया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच की दूरी कम होगी और व्यापार आसान हो जाएगा.

पीएम को मिला सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया. यह बैठक दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ और सेशेल्स की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर हुई. सेशेल्स ने प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में उनके नेतृत्व के लिए 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया.

UPI की शुरुआत

दोनों देशों के बीच आर्थिक और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. इसके तहत सेशेल्स में भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लागू किया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच की दूरी कम होगी और व्यापार आसान हो जाएगा.

रणनीतिक संपर्क

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना चाहिए. 'महासागर' पहल का यही उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि भारत और सेशेल्स के बीच हवाई और समुद्री संपर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे. यह कनेक्टिविटी न केवल द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाएगी, बल्कि भारत के लिए पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने का एक मुख्य द्वार भी होगी.

50 वर्षों का अटूट विश्वास

दोनों देशों के बीच जन-जन के आपसी संबंधों को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच दशकों में भारत और सेशेल्स ने अपनी दोस्ती को गहरे विश्वास में और विश्वास को जन-कल्याणकारी सहयोग में बदला है. सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे प्रत्येक भारतीय का सम्मान बताया और कहा कि भारत एक सुरक्षित, समृद्ध और हरित हिंद महासागर के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो