पुतिन की बागी वैगनर ग्रुप को चेतावनी, बोले- हमारे साथ विश्वसघात किया, हमारी सेना वैगनर ग्रुप को कुचलकर रख देगी

Russia Civil War News Live Updates : यूक्रेन से युद्ध कर रही रूस की प्राइवेट सेना वैगनर ग्रुप येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत कर ली है। रूस में गृह युद्ध का माहौल बना हुआ है। रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में लड़ाई शुरू हो गई है। इसी को देखते हुए मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। रूस की प्राइवेट आर्मी की बगावत के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान आया है। उन्होंने कहा- वैगनर ने रूसी जनता को धोखा दिया है।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • रूस की प्राइवेट आर्मी ने की बगावत
  • रद्द किए मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम

Russia Civil War News Live Updates :यूक्रेन से युद्ध कर रही रूस की प्राइवेट सेना वैगनर ग्रुप येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत कर ली है। रूस में गृह युद्ध का माहौल बना हुआ है। रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में लड़ाई शुरू हो गई है। 

 वैगनर ग्रुप के बगावत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। पुतिन ने कहा है कि "रूस अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है। वैगनर ग्रुप ने रूस की जनता को धोखा दिया है। रूस बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थित में वैगनर ग्रुप ने हमारे साथ विश्वासघात किया है। वैगनर ग्रुप अपने निजी हितों के लिए रूस को इतना बड़ा धोखा दिया है। हम भी पूरी ताकत से लड़ेंगे। जिस किसी ने भी देश की सेना के खिलाफ हथियार उठाया है, उन सभी को सजा दी जायेगी। हमारी सेना वैगनर ग्रुप के सशस्त्र विद्रोह को कुचलकर रख देगी।"

वैगनर समूह के लड़ाके पहले ही नोवोचेर्कस्क के रास्ते में पड़ने वाली पहली चौकी को पार कर चुके हैं। धीरे-धीरे करके वैगनर समूह के लड़ाके आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच ख़बर ये भी आ रही है की रूस ने मॉस्को में 'आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन' की घोषणा भी की है। 

गृहयुद्ध के खतरे को देखते हुए मॉस्को में होनें वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। अभी मॉस्को को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्थित पर नजर बनाए हुए हैं। 

वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावती तेवर के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब रूस की सेना उस प्राइवेट सैनिकों से लड़ रही है जो उनके लिए यूक्रेन से युद्ध कर रही थी। यह रूस के लिए भयावह स्थित है। येवगेनी प्रिगोझिन के पास 25 हजार से ज्यादा लड़ाके हैं। ख़बर ये भी है कि  वैगनर ग्रुप ने रूस के रोस्तोव शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। 

 वैगनर ग्रुप चीफ ने रूसी सेना के मुख्यालय पर हमले का एलान किया।  वैगनर ग्रुप के बगावती तेवर को देखते हुए रूसी सेना के मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

calender
24 June 2023, 11:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो