Russia Coup : वैगनर ग्रुप ने रूस में किया विद्रोह तो यूक्रेन ने कह दी बड़ी बात!

Russia Coup : वैगनर ग्रुप ने रूस में विद्रोह कर दिया है। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सामने एक बड़ी मुसीबित सामने खड़ी हो गई है। रूस में चल रहे संघर्ष पर यूक्रेन की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • रूस में चल रहे संघर्ष पर यूक्रेन ने ली चुटकी
  • जेलेंस्की के सहयोगी ने कहा रूस में तो यह बस शुरुआत है

Russia Coup : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस का साथ देने वाली प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने बगावत का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं वैगनर ग्रुप के लड़ाकों और रूसी सैनिकों के बीच संघर्ष भी चल रहा है। वैगनर ग्रुप ने रूस के कई शहरों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस ख़बर को सुनकर यूक्रेन खुश तो है ही साथ ही साथ उसने रूस की  चुटकी भी ली है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक वरिष्ठ सहयोगी ने रूस का मजाक उड़ाया है।


राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सहयोगी मायखाइलो पोडोल्याक ने कहा है कि "रूस में तो यह बस शुरुआत है। दोनों पक्षों में से किसी एक की हार तय है।" 

रूस के सामने एक बहुत ही बड़ी मुसीबत आ खड़ी हुई है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस परिस्थित से कैसे निपटते हैं। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन रूस में चल रहे आतंरिक संघर्ष से यूक्रेन को फायदा जरूर होगा। क्योंकि अब रूस को दो-दो जंग लड़नी पड़ेगी। एक तो यूक्रेन के सैनिकों से वह जंग लड़ ही रहा है और अब खुद के लड़ाकू सैनिको से जंग लड़ने की नौबत आ गई है, जिसे रूस ने किराया पर यूक्रेन से जंग लड़ने के लिए रखा था। 

यूक्रेन में रूस की तरफ से यूक्रेनी सैनिको से लड़ रहे वैगनर के लड़ाको पर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। इस मिसाइल हमले में दर्जनों वैगनर लड़ाकू मारे गए थे। अब समूह के सरगना  येवगेनी प्रिगोझिन ने बदला लेने का ऐलान कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैगनर ग्रुप के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने एक वीडियो संदेश जारी करके रूस के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई है। येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा है कि जिसने हमारे लड़ाकों को मारा है हम उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। हम मॉस्को पहुंच रहे हैं। जो हमारे रास्ते में आयेगा हम उन्हें तुरंत नष्ट कर देंगे।

calender
24 June 2023, 04:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो