Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन से की फोन पर बात, वैनगर के विद्रोह और रूस-यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा

Russia-Ukraine War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन बातचीत की। इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की गई।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Russia-Ukraine War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून (शुक्रवार) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस में वैनगर ग्रुप के विद्रोह और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। 

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने क्रेमलिन के हवाले से बताया कि भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के बीच फोन पर बात हुई है। इस दौरान  वैनगर के विद्रोह और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। इसके अलावा दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के लिए समसामयिक मुद्दों पर भी बात की। साथ ही रूस और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख संयुक्त परियोजनाओं के निरंतर कार्यान्वयन के महत्व पर ध्यान दिया है। 

गौरतलब हो कि 24 जून को येवगेनी प्रीगोझिन के नेतृत्व वाले प्राइवेट सैनिकों के वैनगर ग्रुप ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। उस वक्त वैनगर लड़ाके मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। हालांकि, जब प्राइवेट सैनिक मॉस्को से लगभग 200 किलोमीटर थे तब येवगेनी प्रीगोझिन ने अपने लड़ाकों वापस लौटने का आदेश दिया था। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag