इस जहाज पर है शहर जैसी सुविधा! तैयार हो गया दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज, जानें इसकी खासियत

Royal Caribbean: दुनिया के सबसे बड़े क्रूज जहाज की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इस जहाज में वाटर पार्क, स्विमिंग पूल से लेकर तमाम ऐसी सुविधा मिलेगी जो एक शहर में रहने के लिए जरूरी होती है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

Royal Caribbean’s Icon of the Seas: पिछले दिनों दुनिया के सबसे बड़े क्रूज जहाज की तस्वीरें सामने आई है। ये क्रूज इतना बड़ा है जैसे इस पर एक शहर बसा दिया गया हो। सोशल मीडिया पर क्रूज जहाज की तस्वीरें शेयर की गई है। दरअसल, ये कोई आम जहाज नहीं है। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे किसी क्रूज पर एक शहर बसा दिया गया है। जब ये जहाज समुद्र में उतार दिया  जाएगा तो ऐसा लगेगा की समुद्र में कोई जहाज नहीं बल्कि एक शहर उतार दिया गया हो। 

बताया जा रहा है कि अगले साल 2024 में इस जहाज को समुद्र में उतारा जाएगा। इस जहाज का नाम रॉयल कैरेबियन है। इस क्रूज की सबसे खास बात ये है कि जहाज में वाटर पार्क से लेकर स्विमिंग पूल तक बनाया गया है। इस जहाज आपको वो तमाम सुविधाएं मिलेगी जो किसी शहर में रहने के लिए जरूरी होती है।

Royal Caribbean
Royal Caribbean

 

रॉयल कैरेबियन देखने में बेहद खूबसूरत 

सिर्फ जहाज के नाम में ही रॉयल नहीं है बल्कि ये क्रूज देखने में भी उतना ही खूबसूरत और लग्जीरियस सुविधाओं से भरपूर है। समुद्र में उतारने से पहले ही इस जहाज की काफी चर्चा हो रही है। ये क्रूज जहाज पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। इस जहाज की तमाम सुविधाएं लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, जहाज के अंदर करीब 40 रेस्त्रां भी है। जहाज को फ़िनलैंड में बनाया जा रहा है और अपने कंस्ट्रक्शन के आखिरी चरण में है। 

Royal Caribbean
Royal Caribbean

 

जानिए जहाज की क्षमता 

ये क्रूज जहाज अब तक का सबसे बड़ा जहाज है। जहाज की लंबाई 1,200 फीट (365 मीटर) है जबकि इसका वजन 250,800 टन है। इस जहाज में 5,610 यात्रियों और 2,350 चालक दल के सदस्यों सहित 7,960 से अधिक लोगों को बैठने की क्षमता है। 2024 की शुरुआत में इस जहाज को पानी में उतार दिया जाएगा। 

calender
30 June 2023, 05:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो