Japan: खून के रंग जैसी लाल हो गई जापान की ये नदी, हैरान हुए लोग, वीडियो वायरल

River In Japan: जापान की एक नदी पानी का पानी खून के रंग जैसा लाल हो गया। स्थानीय लोग पानी का रंग देखकर काफी हैरान है। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

River In Japan: जापान की एक नदी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में नदी का पानी लाल रंग का देखा जा सकता है। नदी का पानी खून के रंग जैसा लाल होने की वजह से स्थानीय लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। हालांकि, नदी का पानी लाल होने की वजह एक बीयर कंपनी में लीकेज की समस्या होना बताया गया है। ये कंपनी नदी के पास स्थित है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला जापान के ओकिनावा स्थित नागो शहर का बताया गया है। नदी का पानी लाल होने की घटना पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और सोशल मीडिया पर इसकी निंदा की है। इस घटना को लेकर बीयर फैक्ट्री ओरियन ब्रुअरीज ने लोगों से माफी मांगी है और इसके पीछे की वजह भी बताई है। बीयर कंपनी का कहना है कि यह घटना कंपनी के लीक हुए कूलिंग सिस्टम से हुई है।

पानी का रंग क्यों हुआ लाल?

बीयर कंपनी ने बताया कि प्रोपीलीन ग्लाईकॉल की वजह से नदी का पानी लाल हो गया। कंपनी की ओर से कहा गया कि इसका लोगों के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने लोगों को आश्वासन दिया कि रंग बदलने से कोई स्वास्थ्य जोखिम नहीं जुड़ा है। कंपनी ने लोगों की असुविधा और चिंता को भी स्वीकार किया। 

लोगों ने जाहिर की नाराजगी

जैसे ही नदी के पानी का रंग लाल होने की खबर शहर में फैली तो लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। कुछ लोगों ने इसे हैरान होने वाली घटना बताया। जबकि कुछ लोगों ने इस दृश्य का भयानक बताया। नदी के पानी रंग लाल होने से स्थानीय लोग काफी हैरान हो गए थे। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag