North Korea: सनकी तानाशाह किम जोंग का नया फरमान, 'I Love You' बोलने पर मिल सकती है मौत की सजा

Kim Jong Un Rule: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के नए आदेश के बाद अब उत्तर कोरिया के लोगों को काफी सोच समझकर बोलना पड़ेगा। उत्तर कोरिया में अब दक्षिण कोरिया में बोली जाने वाली भाषा या शब्दों के इस्तेमाल पर कठोर सजा दी जाएगी।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

Kim Jong Un Absurd Rule: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने कड़े फैसलों के लिए अक्सर चर्चाओं में रहते है। अब उत्तर कोरियाई कम्युनिस्ट शासन ने लोगों के लिए नया फरमान जारी किया। इसके बाद देश के लोगों को बोलने से पहले 100 बार सोचना पड़ेगा। 

तानाशाह किम जोंग ने अब दक्षिण कोरिया में बोली जाने वाली कठपुतली भाषा और शब्दों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया में अब जो भी व्यक्ति दक्षिण कोरिया के पूंजीवादी कल्चर की बोली, भाषा या शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे शख्स के खिलाफ प्योंगयांग कल्चरल लैंग्वेज प्रोटेक्शन एक्ट (PCLP Act) के तहत कठोर सजा दी जाएगी। इस सजा में कड़ी कैद और मौत की सजा दी जाती है।

उत्तर कोरिया में इन शब्दों पर रोक 

उत्तर कोरिया के नए कानून के मुताबिक, अब कोई भी महिला अपने पति या बॉयफ्रेंड को जगिया या ओप्पा नहीं बोल सकती है। इसके लिए उन्हें डोंगजी शब्द का उपयोग करना होगा। उत्तर कोरिया के लोगों को दक्षिण कोरिया के अंग्रेजी शब्दों पेसयेओन (फैशन) हीस्यूटेल (हेयरस्टाइल) का प्रयोग करने से बचना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुलेआम I Love You कहना भी अपराध की श्रेणी में हो सकता है। ये इस बात को दिखाता है कि लोगों ने दक्षिण कोरियाई फिल्में देखी है। उत्तर कोरिया के अधिकारियों का कहना है कि ये बदलाव इसलिए किए जा रहे है क्योंकि हमारा मकसद पूंजीवाद की भाषा के वजूद को खत्म करना है। 

calender
30 June 2023, 06:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो