पाकिस्तान के लाहौर जेल में बंद है संभल का निवासी : पुलिस अधीक्षक
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने शनिवार को पुष्टि की कि जिले का एक व्यक्ति पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है और यह व्यक्ति साल 2012 से ही लापता है. पिछले 24 घंटों के दौरान मीडिया की रिपोर्टों से पता चला है कि संभल के दीपा सराय निवासी मोहम्मद उस्मान वर्तमान में पाकिस्तान के लाहौर सेंट्रल जेल में बंद है.

2012 से है लापता
इस सवाल पर कि क्या केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उस्मान के बारे में कोई जानकारी मांगी है, संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ”हमें सक्षम अधिकारियों से एक पत्र मिला है जिसमें पुष्टि की गई है कि मोहम्मद उस्मान लाहौर सेंट्रल जेल में बंद है. उसके परिवार से संपर्क करने पर हमें पता चला कि वह 2012 से लापता है.’
उन्होंने बताया कि उस्मान के परिवार ने उन्हें बताया था कि वह वर्ष 2000 के आसपास कुछ समय के लिए लौटा था मगर उसके बाद वह फिर से लापता हो गया था. कुमार ने कहा, ”पत्र में विशेष रूप से उसके विवरण के सत्यापन का अनुरोध किया गया था और हमने सभी प्रासंगिक जानकारी अधिकारियों को भेज दी है.”