कराची में भगदड़ः पाकिस्तान में फ्री राशन के दौरान मची भगदड़, 12 की मौत, महिलाएं और बच्चे शामिल

पाकिस्तान के कराची में फ्री राशन बांटा जा रहा था। इस बीच भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • कराची में फ्री खाद्य वितरण साम्रगी के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, मरने वालों में नौ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल है।

पाकिस्तान के कराची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को कराची में फ्री खाद्य वितरण साम्रगी के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में नौ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल है। बता दें कि पाकिस्तान इन दिनों सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पाकिस्तान की आवाम दो जून की रोटी के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। देश में महंगाई चरम पर है।

खाने-पीने की चीजों के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ रही है। दरसअल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कराची के नॉरिस चौरंगी में रंगाई कारखाने में गरीब जनता को फ्री में राशन बांटा जा रहा था। शुक्रवार को फ्री राशन वितरण के दौरान भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में 9 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राशन वितरण के दौरान काफी भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को कारखाने में पेट्रोल के रिसाव के कारण आग लगने की भी सूचना दी गई थी। वहीं गलियों में पानी भी देखा गया था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कारखाने के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की और लापरवाही सामने न आए इसलिए आग लगने की कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्हें राशन वितरण की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अगर पुलिस को अगर इसके बारे में ज्ञात होता तो वह पहले से ही इसके लिए कोई उचित व्यवस्था कर सकते थे। इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधक समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं बचाव दलों ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान में राशन को लेकर भगदड़ मचने की खबरे सामने आई है।

मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्री खाद्य वितरण साम्रगी के दौरान भगदड़ मचने से 9 महिलाओें और तीन बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं बचाव दल ने शवों को अस्पताल में पहुंचाया है।

calender
01 April 2023, 05:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो