Happy April Fool's Day 2023: मूर्ख दिवस पर अपने परिवार और दोस्तों को इन मज़ेदार संदेशों से करें विश

आज 1st अप्रैल है, आज के दिन हर वर्ष लोग एक दूसरे को कई तरह से मूर्ख बनाते हैं। हंसी - मज़ाक करते हैं और इस दिन को खूब मस्ती से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में आप भी अपने दोस्तों और ऑफिस वालों को या फिर परिवार वालों को इन मज़ेदार मैसेज से अप्रैल फूल बना सकते हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • आज 1st अप्रैल है, आज के दिन हर वर्ष लोग एक दूसरे को कई तरह से मूर्ख बनाते हैं। हंसी - मज़ाक करते हैं और इस दिन को खूब मस्ती से सेलिब्रेट करते हैं

Happy April Fool's Day 2023: हर वर्ष 1 अप्रैल के दिन सभी लोग April Fool's Day यानी मूर्ख दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर दोस्त, रिश्तेदार, और परिवार के सदस्य एक - दूसरे को किसी न किसी तरह से मूर्ख बनाते हैं। इसमें हंसी - ठिठोली करते हैं एक दूसरे से मज़ाक करते हैं। हर चीज़ के होने के पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है। ऐसा ही इसके पीछे की कहानी भी है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे की कहानी यह है की भारत में कुछ सालों पहले हंसी - मज़ाक , एन्जॉय यह सब का चलन काफी बढ़ गया था। इस दिन को लोग इस वजह से Fool's Day यानी Happy April Fool's Day रुप में मनाये जाने लगा। इस दिन कोई भी किसी से खुलकर मज़ाक कर सकता है, और सामने वाला बात का बुरा भी नहीं मानता। 


आप इस दिन को कई तरह से मना सकते हैं। जैसे फ़ोन कॉल्स के जरिये, फेक मज़ाकिया मैसेज के जरिये या और भी काफी तरह के प्रैंक्स आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कर सकते हैं। ऑफिस, स्कूल और कॉलेज के लोग इसको जमकर सेलिब्रेट करते हैं और लोगों का मूर्ख बनाते हैं। अपनी बातों में फसाकर उसका मज़ाक बनाते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं। यह केवल हंसी - मज़ाक तक ही सिमित होता है इससे किसी की भावनाओं को आहात पहुंचाने का मकसद नहीं होता। आप भी अपने दोस्तों और जानने वालों के साथ यह दिन मना सकते हैं और इन मैसेज के जरिये उन्हें अप्रैल फूल विश कर सकते हैं। जो आज हम आपको बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं- 

1 मूर्खता के इस पावन पर्व और , 
इस पवित्र त्यौहार पर 
मूर्खता के सबसे बड़े सरताज को, 
तहे दिल से अप्रैल फूल की हार्दिक बधाई। 
                                        Happy April Fool's Day

2 आज खुश तो बहुत ज़्यादा होगे तुम, यह बात ही कुछ ऐसी है, 
आज 1st अप्रैल जो है, दिल में तो आपके गुदगुदी - सी हो रही होगी, 
और हो भी क्यों न ......... 
हर साल में एक ही तो बार यह दिन आता है, 
जो सिर्फ तुम्हारे लिए होता है। 

                                     Happy April Fool's Day


3 ऐसा रहे दोस्ताना हमारा,
मैं कश्ती तू हो किनारा,
मैं धनुष तू तीर, 
मैं मटर तू पनीर, 
मैं वर्षा तू हो बादल, 
मैं राजमा तो तू हो चावल, 
मैं हॉट तू कूल 
मैं यदि अप्रैल तो तू हो मेरा fool . . 
                       मेरे मूर्ख दोस्त को मूर्ख दिवस की हार्दिक शुभकामनायें 


4 लड़कियों से दिल लगाना एक भूल है,
लड़कियों के पीछे - पीछे जाना फ़िज़ूल है,
जिस दिन आपको किसी लड़की ने कह दिया अगर i love u,
तो वहीं समझ जाना उस दिन April Fool है। 

                                मेरे सभी मूर्ख दोस्तों को मूर्ख दिवस की बधाई

5 गुलाब का फूल बगीचे में खिल रहा है,
कमल का फूल भी तालाब में तैर रहा है,
मोगरे का फूल चमन में महक रहा है,
और हमारा अप्रैल का एक फूल मेरा भेजा हुआ मैसेज अभी पढ़ रहा है। 

                                       मूर्खों के शहंशाह को मूर्ख दिवस की हार्दिक बधाई 

6 आपको हम इस कदर चाहते हैं की,
दुनिया वाले देख कर जल जाते हैं,
वैसे तो हम सभी लोगों को उल्लू बनाते हैं, 
लेकिन आप कुछ ज़्यादा जल्दी बन जाते हैं। 
                                           Happy April Fool's Day

7 आपकी याद तो हमारे लिए एक अनमोल फूल है,
हम आपको भूल जाएँ, यह तो आपकी भूल है,
हम अपनों को नहीं भूलते, यह तो हमारा उसूल है,
अपने दिल पर मत लो, आज अप्रैल फूल है। 
                                       Happy April Fool's Day

calender
01 April 2023, 03:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो