Weather Update : मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट किया जारी

गुरुवार 30 मार्च की शाम को देश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में बदलाव देखने को मिला।

Nisha Srivastava

गुरुवार 30 मार्च की शाम को देश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में बदलाव देखने को मिला। शाम को अचानक तेज हवा चलने लगी। वहीं काली घटाएं छा गई जिसके और गरजन के साथ तेज बारिश हुई। मौसम में बदलाव की वजह से अचानक उत्तर भारत के राज्यों का मौसम सुहाना हो गया।

आपको बता दें कि बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी देश के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आईएडी के अनुसार आज भी दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज दिन के समय में तापमान काफी कम रह सकता है। जिसके कारण लोगों को आज हल्की ठंड महसूस हो सकती है। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा आज गरज के साथ बारिश होगी। आपको बता दें कि आईएमडी ने जानकारी दी कि 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओले पड़ने की भी संभावना जताई है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान है। वहीं जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, उत्तरी असम में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि बारिश की वजह से कई जगह जलभराव भी देखने को मिला है। वहीं आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बरकरार रहने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान है।

17 विमानों के बदले गए रूट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को बारिश का असर विमानों पर भी पड़ा। तेज बारिश के कारण दिल्ली आ रही 17 फ्लाइट्स के रूट को बदला गया। आपको बता दें कि इनके रूट को दिल्ली के सिवा कई अलग-अलग स्थानों पर डायवर्ट किया गया। ये फ्लाइट्स विदेश से आ रही था, इनमें 8 विमान को जयपुर, 8 विमान को लखनऊ, एक को देहरादून भेजा गया।

इस वर्ष ऐसा रहा मार्च का मौसम

आपको बता दें कि पिछले 15 सालों के दौरान दिल्ली में मार्च के महीने में तीसरी बार सबसे ज्यादा बारिश हुई। इस वर्ष मार्च में सामान्य बारिश 17.1 मिमी हुई है। खबरों के अनुसार इस बार दिल्ली में ती बार बारिश नही हुई। वहीं सात बार दिल्ली में औसत से कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मार्च के महीने में पहले दो हफ्ते में बहुत गर्मी पड़ी। बीते 73 वर्षों में मार्च टॉप-10 सबसे ठंडे महीनों में शामिल हो सकता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag