Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज भी दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में बारिश के आसार

बीते दो दिनों से दिल्ली सहित पूरे देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों के गर्मी से राहत दी है। जहां फरवरी में जून-जुलाई के महीने की तरह भीष्ण गर्मी पड़ रही थी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

बीते दो दिनों से दिल्ली सहित पूरे देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों के गर्मी से राहत दी है। जहां फरवरी में जून-जुलाई के महीने की तरह भीष्ण गर्मी पड़ रही थी। वहीं मार्च में अधिकतर दिन बारिश के कारण सुहाना बना रहा। वहीं देश के कई राज्यों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के शुरुआती दिनों में भी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का आसार है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का यह मिजाज बदला है। उत्तर भारत के कई इलाकों में आज बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओले गिरने की भी संभावना है।

आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम करवट लेगा। आईएमडी के मुताबिक आज राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभगा के अनुसार दिल्ली में आगामी दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 3-4 अप्रैल से फिर बारिश होने की संभावना है।

यूपी में मौसम लेगा करवट

आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 सेल्सियस डिग्री रह सकता है। वहीं लखनऊ में आज आंधी चल सकती है, इसके साथ गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। गाजियाबाद में शनिवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

अन्य राज्यों में मौसम का अपडेट

मौसम विभाग ने बताया कि आज झारखंड की राजधानी रांची में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रांची में शनिवार को दोपहर के समय तेज हवा चलेगी। इसके साथ ही मौसम खराब होने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में भी आज बारिश हो सकती है। जयपुर के कई हिस्सों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अनुमान है।

जयपुर आईएमडी के अनुसार आज जयपुर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। जानकारी के अनुसार सीकर, अलवर, चूरु, बीकानेर, कोटा, जोधपुर समेत जयपुर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। वहीं 3 अप्रैल को दोबारा आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

पहाड़ों के मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जम्मू और कश्मीर में 5 अप्रैल तक ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इन इलाकों में बादल भी छाए रहने का अनुमान है।

आपको बता दें कि बारिश की वजह के पहाड़ों का मौमस बहुत ही सुहावना बना हुआ है। पर्यटकों को मौसम का यह बदलाव बहुत अच्छा लग रहा है। इसके अलावा पहाड़ों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इस वर्ष ऐसा रहा मार्च का मौसम

आपको बता दें कि पिछले 15 सालों के दौरान दिल्ली में मार्च के महीने में तीसरी बार सबसे ज्यादा बारिश हुई। इस वर्ष मार्च में सामान्य बारिश 17.1 मिमी हुई है। खबरों के अनुसार इस बार दिल्ली में ती बार बारिश नही हुई।

वहीं सात बार दिल्ली में औसत से कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मार्च के महीने में पहले दो हफ्ते में बहुत गर्मी पड़ी। बीते 73 वर्षों में मार्च टॉप-10 सबसे ठंडे महीनों में शामिल हो सकता है।

calender
01 April 2023, 03:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो