सीरिया में मैक्रों की सुरक्षा में बड़ी चूक! जिस होटल में ठहरे थे फ्रांसीसी राष्ट्रपति, उसी के पास हुआ विस्फोट

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान दमिश्क में हुए सिलसिलेवार धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर जांच तेज कर दी गई है.

calender

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान मंगलवार को राजधानी दमिश्क में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी. जिस समय मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, उसी दौरान उनके ठहरने वाले होटल के आसपास कई धमाके होने की खबर सामने आई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा बलों ने तुरंत पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन धमाकों के पीछे कौन जिम्मेदार है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दमिश्क के मध्य क्षेत्र में एक के बाद एक कई जोरदार विस्फोट हुए. धमाकों के बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया, जबकि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में एक वाहन को आग की लपटों में घिरा देखा गया है. वहीं सड़क पर खून के निशान भी दिखाई दिए, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि अब तक किसी भी सरकारी एजेंसी ने हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. साथ ही किसी संगठन ने भी इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है. जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही हैं.

मैक्रों के होटल के पास फटे विस्फोटक

सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति जिस होटल में ठहरे हुए थे, उसके आसपास कई विस्फोटक उपकरण फटे. हालांकि राहत की बात यह रही कि धमाकों से पहले ही मैक्रों होटल से निकलकर राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके थे, जहां उनकी अहम बैठक निर्धारित थी.

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने होटल और उसके आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया. सभी प्रमुख सड़कों पर आवाजाही रोक दी गई और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए. फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से भी पुष्टि की गई कि धमाके उस समय हुए जब राष्ट्रपति पहले ही बैठक के लिए रवाना हो चुके थे.

 

खबर अभी अपडेट हो रही है...  First Updated : Tuesday, 07 July 2026