मैं जब चाहूं, जंग खत्म कर दूंगा...मिडिल ईस्ट में जारी जंग पर ट्रंप बोले- ईरान में अब निशाना बनाने के लिए कुछ नहीं बचा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सैन्य ठिकाने नष्ट होने के कारण युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है. हालांकि. होर्मुज में बढ़ते हमलों और मौतों के बढ़ते आंकड़े एक भीषण मानवीय संकट की ओर इशारा कर रहे हैं.

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध अपने अंतिम चरण में हो सकता है, क्योंकि वहां निशाना बनाने के लिए अब कुछ खास नहीं बचा है. उनके अनुसार अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं ने ईरान के सैन्य ढांचे को काफी हद तक तबाह कर दिया है. हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है, जहां हमले और पलटवार का दौर लगातार जारी है.
जब चाहें इस जंग को खत्म कर सकते हैं
बता दें कि अमेरिकी समाचार वेबसाइट 'एक्सियोस' को दिए एक विशेष इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे जब चाहें इस जंग को खत्म कर सकते हैं. उनके मुताबिक. हालिया हवाई हमलों में ईरान के मिसाइल लॉन्चर और महत्वपूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचे को बहुत भारी नुकसान पहुँचाया गया है. ट्रंप का मानना है कि गठबंधन सेनाओं ने अपने प्रमुख सैन्य लक्ष्यों को लगभग पूरा कर लिया है. इसलिए अब यह संघर्ष अधिक समय तक नहीं खिंचेगा. हालांकि. विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में अभी भी भारी तनाव बना हुआ है.
युद्ध की अवधि पर रक्षा मंत्री का रुख
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी राष्ट्रपति के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि यह पूरी तरह ट्रंप पर ही निर्भर करता है कि युद्ध कब तक चलेगा. हेगसेथ के अनुसार. युद्ध की शुरुआत. मध्य या इसके अंत का फैसला केवल राष्ट्रपति ही करेंगे. इससे पहले ट्रंप ने एक महत्वपूर्ण बैठक में इस युद्ध को केवल एक "शॉर्ट-टर्म एक्सकर्शन" यानी कम समय का अभियान बताया था. हालांकि. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गठबंधन ने अभी तक पूरी तरह से जीत हासिल नहीं की है.
ईरान ने तीन जहाजों पर हमला कर पलटवार किया
जल्द युद्ध खत्म होने के दावों के बीच ईरान ने भी अपनी सैन्य आक्रामकता को अब काफी बढ़ा दिया है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तीन व्यापारिक जहाजों पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला कर तीव्र पलटवार किया है. अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने इस जलमार्ग में माइन बिछाने वाले ईरानी जहाजों को पहले ही नष्ट कर दिया है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार. तेहरान ने इस मुख्य जलमार्ग में खतरनाक समुद्री माइन बिछाना शुरू कर दिया है. जिससे बड़ी वैश्विक चुनौती पैदा हुई है.
तेहरान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले
इजरायल ने बुधवार को तेहरान के भीतर और आसपास सैन्य ठिकानों पर हमलों की एक और नई लहर शुरू करने की घोषणा की है. आधिकारिक खबरों के मुताबिक. उत्तरी ईरान और राजधानी के बाहरी इलाकों में रात भर भारी हवाई हमले देखने को मिले हैं. यह हमले स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि इजरायल अब ईरान के रणनीतिक केंद्रों को निशाना बनाने के अभियान पर है. इन लगातार हो रहे हमलों ने ईरान की राजधानी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. जिससे शांति की संभावनाएं फिलहाल काफी कम नजर आ रही हैं.
दिन-ब-दिन गहराता जा रहा मानवीय संकट
इस भीषण रक्तपात के बीच मानवीय संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि इस संघर्ष की शुरुआत से अब तक ईरान में 1.300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. मौतों का यह बढ़ता आंकड़ा युद्ध की विभीषिका को स्पष्ट रूप से दर्शाता है. विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप के दावों के विपरीत. मध्य-पूर्व की स्थिति अब भी अत्यंत संवेदनशील है. आने वाले दिनों में सैन्य निर्णय ही तय करेंगे कि क्षेत्र शांति की ओर बढ़ेगा.


