अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा एक्शन! 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर हुए गिरफ्तार

अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक बड़े ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जो देश में अवैध रूप से रहकर कमर्शियल ट्रक चला रहे थे.

calender

नई दिल्ली: अमेरिका में अवैध प्रवासियों और गैरकानूनी रूप से काम कर रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है. अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक बड़े ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जो देश में अवैध रूप से रहकर कमर्शियल ट्रक चला रहे थे.

अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने क्या कहा

अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने बयान जारी कर बताया है कि इन सभी गिरफ्तार भारतीय चालकों को संघीय आव्रजन कानून के तहत प्रोसेस किया जा रहा है और इन्हें जल्द ही वापस भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा.

ऑपरेशन चेकमेट के तहत हुई कार्रवाई

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई एरिजोना के यूमा सेक्टर में बॉर्डर पैट्रोल एजेंट्स द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान ऑपरेशन चेकमेट के तहत की गई है। 11 से 15 मई के बीच चले इस पांच दिवसीय सघन चेकिंग अभियान में कुल 52 लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया.

इनमें से 36 लोग भारी-भरकम ट्रेलर ट्रक  चलाते हुए पकड़े गए. जांच करने पर पता चला कि इन 36 ड्राइवरों में से 30 चालक अकेले भारत के नागरिक हैं. जबकि शेष 6 आरोपी मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस से हैं.

बाइडेन सरकार के दस्तावेज हुए अमान्य

चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए इन भारतीय चालकों के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और वर्जीनिया जैसे प्रमुख अमेरिकी राज्यों द्वारा जारी किए गए कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) मौजूद थे. वर्तमान डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के सख्त नियमों के कारण ये सभी दस्तावेज अब पूरी तरह अवैध और अमान्य हो चुके हैं. कुछ ड्राइवरों के पास तो कोई वैध लाइसेंस भी नहीं मिला.

सड़क सुरक्षा के लिए कड़ा फैसला

यूएस बॉर्डर पेट्रोल के यूमा सेक्टर के एक्टिंग चीफ पेट्रोल एजेंट डस्टिन कॉडल ने कहा कि 'ऑपरेशन चेकमेट' का मुख्य उद्देश्य सड़कों को सुरक्षित बनाना और अवैध रूप से रह रहे अयोग्य चालकों को हटाना है. पिछले कुछ महीनों में अमेरिका के कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा जैसे राज्यों में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने और कई घातक सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम देने के मामले सामने आए थे.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सख्त आदेश जारी कर अयोग्य विदेशी चालकों को कमर्शियल भारी वाहन चलाने का लाइसेंस देने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. First Updated : Tuesday, 02 June 2026