हमास ने इजरायल की 4 महिला सैनिको किया रिहा, 477 दिन बाद चहरे पर नजर आई खुशी, देखें Video

Hamas-Israel war: गाजा में 16 महीने तक कैद रहने के बाद हमास ने चार इजरायली महिला सैनिकों को रिहा कर दिया है. यह रिहाई इज़रायल और हमास के बीच हुए युद्ध विराम समझौते का हिस्सा है, जिसमें दोनों पक्ष बंधकों और कैदियों की अदला-बदली कर रहे हैं. इस खबर ने इज़रायल में खुशी और राहत का माहौल पैदा कर दिया है. इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

calender

Hamas-Israel war: गाजा में 16 महीने तक कैद रहने के बाद हमास ने चार इज़रायली महिला सैनिकों को रिहा कर दिया है. इस रिहाई के साथ ही उनके परिवारों और पूरे इज़रायल में खुशी का माहौल देखने को मिला. यह रिहाई इज़रायल और हमास के बीच हुए युद्ध विराम समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत दोनों पक्ष कैदियों की अदला-बदली कर रहे हैं.

हमास ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब इज़रायल और गाजा के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है. इस अदला-बदली में हमास के दर्जनों कैदियों को भी रिहा किए जाने की संभावना है.
 

477 दिन बाद मिली आजादी

हमास ने जिन चार महिला सैनिकों को रिहा किया, उनमें आईडीएफ सैनिक लिरी अलबाग (19), डेनिएला गिल्बोआ (20), करीना एरीव (20) और नामा लेवी (20) शामिल हैं. ये सैनिक 7 अक्टूबर 2023 को नाहल ओज़ बेस से हमास के क्रूर हमले के दौरान अगवा की गई थीं. इस हमले में 1,200 से अधिक लोगों की जान गई थी और करीब 250 लोग बंधक बनाए गए थे.

बंधकों का आदान-प्रदान

रिहाई के दौरान सैनिकों को सैन्य वर्दी में रेड क्रॉस के सदस्यों को सौंपा गया. मंच पर खड़े होकर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया. यह अदला-बदली इज़रायल और हमास के बीच हुए युद्ध विराम समझौते के तहत हुई है. हमास ने इस अदला-बदली के तहत 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने की बात कही है. इनमें हमास, इस्लामिक जिहाद और पीएफएलपी के सदस्य शामिल हैं.

इजरायल की तैयारी

आईडीएफ ने कहा कि रिहा किए गए सैनिकों के स्वागत और देखभाल के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. उन्हें चिकित्सा मूल्यांकन के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां उन्हें आगे की देखभाल और परिवारों से मिलवाया जाएगा. इससे पहले हमास ने 90 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले तीन इज़रायली नागरिकों को रिहा किया था. First Updated : Saturday, 25 January 2025