बंद कमरे का खुला राज! सरकारी चैंबर में पुलिस अफसर संग संबंध बनाते पकड़े गए जज
अमेरिका से एक ऐसा शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक अमेरिकी फेडरल डिस्ट्रिक्ट जज को अपने ही सरकारी चैंबर के अंदर ड्यूटी के दौरान एक सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.

नई दिल्ली: अदालत को न्याय का मंदिर और जजों को कानून का रखवाला माना जाता है. लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो न्याय प्रणाली दागदार हो जाती है. हाल ही में अमेरिका से एक ऐसा शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक अमेरिकी फेडरल डिस्ट्रिक्ट जज को अपने ही सरकारी चैंबर के अंदर ड्यूटी के दौरान एक सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.
अदालत के ही एक लॉ क्लर्क और स्टाफ की शिकायत के बाद जब इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच बैठी, तब जाकर जज की इस काली करतूत का भंडाफोड़ हुआ. इस घटना ने अमेरिकी न्यायिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है.
शर्मनाक कांड का पर्दाफाश
'सीएनबीसी' की एक खोजी रिपोर्ट के मुताबिक यह घिनौना स्कैंडल अमेरिकी फेडरल कोर्ट का है. आरोपी डिस्ट्रिक्ट जज पिछले दो साल से एक सीनियर महिला पुलिस अधिकारी के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर में थे. हद तो तब हो गई जब जज साहब ने अपनी हरकतों के लिए अदालत परिसर के भीतर मौजूद अपने आधिकारिक चैंबर को ही जरिया बना लिया.
क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला तब दुनिया के सामने आया जब कोर्ट के ही एक क्लर्क ने हिम्मत जुटाकर चीफ जज के पास जज के खिलाफ एक लिखित और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. जांच के लिए तुरंत 7 वरिष्ठ जजों की एक हाई-लेवल कमेटी गठित की गई. जांच कमेटी की रिपोर्ट में जो खुलासे हुए वह बेहद असहज करने वाले थे. रिपोर्ट के अनुसार, जब जज और पुलिस अधिकारी चैंबर के भीतर अश्लील गतिविधियों में लिप्त होते थे, तब बाहर बैठे अदालती स्टाफ और कर्मचारियों को सब कुछ साफ-साफ सुनाई देता था, जिससे वहां का कामकाजी माहौल बेहद दमघोंटू और असहज हो गया था.
कड़े प्रतिबंधों के साथ मिली यह अनोखी सजा
शुरुआत में जब आरोपी जज से इस बारे में पूछताछ की गई, तो उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बकवास करार दिया. लेकिन जब जांच कमेटी ने उनके सामने पुख्ता और अकाट्य डिजिटल सबूत पेश किए तो जज के पास कोई रास्ता नहीं बचा और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
लाइफटाइम के लिए बैन
आरोपी जज को भविष्य में कभी भी फेडरल कोर्ट का चीफ जज बनने या किसी भी प्रकार की न्यायिक समितियों में शामिल होने पर हमेशा के लिए लाइफटाइम बैन कर दिया गया है. पैनल ने जज को एक विशेष आदेश देते हुए कहा है कि इस अनैतिक माहौल से मानसिक रूप से प्रभावित हुए अपने सभी 6 क्लर्कों को वे व्यक्तिगत रूप से एक औपचारिक माफीनामा लिखकर भेजें.


