'यह सब बकवास है...',भारत-पाक तनाव पर वर्ल्ड बैंक ने तोड़ी चुप्पी, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को दिखाया आईना

भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर सख्त कदम क्या उठाया, पाकिस्तान बौखला गया और वर्ल्ड बैंक तक जा पहुंचा. लेकिन वर्ल्ड बैंक ने भी साफ कह दिया – 'हम सिर्फ बीच के सुलझाने वाले हैं, ज़्यादा उम्मीद मत रखो.' अब जब पाकिस्तान की एक और चाल नाकाम हो गई है तो आगे क्या होगा?

Aprajita
Edited By: Aprajita

World Bank Hits Back at Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. खासकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जब सख्त रवैया अपनाते हुए सिंधु जल संधि को आंशिक रूप से निलंबित किया, तो पाकिस्तान तिलमिला उठा. उसने दुनिया के कई मंचों पर जाकर अपना रोना रोया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक भी शामिल रहे. लेकिन अब विश्व बैंक ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए साफ कह दिया है कि वो केवल एक मध्यस्थ की भूमिका में है – इससे ज्यादा कुछ नहीं.

‘ये सब बकवास है...’: वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष की दो टूक

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने साफ शब्दों में कहा कि सिंधु जल संधि को लेकर मीडिया और पाकिस्तान की तरफ से जो बातें कही जा रही हैं, वो सब बकवास हैं. उन्होंने कहा – 'हमारा रोल केवल मध्यस्थ का है, इससे आगे हमारी कोई जिम्मेदारी या अधिकार नहीं है.' उनका यह बयान उस वक्त आया है जब पाकिस्तान बार-बार सिंधु जल समझौते को लेकर अंतरराष्ट्रीय दखल की मांग कर रहा है.

पाकिस्तान की हर चाल हो रही फेल

भारत की ओर से 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई सख्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की नाकाम कोशिश भी की, लेकिन भारत की S-400 और आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने उसके सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया.

इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान के JF-17 और F-16 फाइटर जेट्स को भी मार गिराया, जिससे पाकिस्तान की हालत और पतली हो गई है.

अब दुनिया भी दिखा रही है पाकिस्तान को आईना

जहां पहले पाकिस्तान को लगता था कि दुनिया उसकी हर बात मानेगी, अब वही देश जैसे वर्ल्ड बैंक भी उससे दूरी बनाते दिख रहे हैं. वर्ल्ड बैंक का यह साफ रुख पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि अब वह यह समझ चुका है कि भारत की बढ़ती ताकत के सामने सिर्फ धमकी से कुछ नहीं होगा.

भारत का सख्त रुख और पाकिस्तान की तिलमिलाहट

भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस बार सिर्फ बातें नहीं, एक्शन भी होगा. वहीं पाकिस्तान अब हर तरफ से घिरा हुआ है – न अंतरराष्ट्रीय मंच पर कोई साथ दे रहा है और न ही भारत से टक्कर लेने की हालत में है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag