Yoga Day 2023: 'लोगों के लिए योग शक्ति, सद्भाव और शांति का स्रोत', योग दिवस से पहले UN प्रमुख का संदेश
International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने कहा कि योग दिवस पर हम एकता की भावना को अपनाएं और लोगों व खुद के लिए एक बेहतर, अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने का संकल्प लें।

International Yoga Day 2023: 21 जून (बुधवार) को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का संदेश सामने आया है। उन्होंने कहा, "इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम एकता की भावना को अपनाएं और लोगों तथा खुद के लिए एक बेहतर, अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने का संकल्प लें।" यूएन चीफ ने कहा कि एक खतरनाक और बंटी हुई दुनिया में इस प्राचीन अभ्यास के लाभ विशेष रूप से अनमोल हैं।
योग दिवस से पहले यूएन चीफ का संदेश
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस योग दिवस से पहले एक वीडियो संदेश में कहा,''योग जोड़ता है, यह तन और मन को जोड़ता है। दुनियाभर में लाखों लोगों के लिए यह शक्ति, सद्भाव और शांति का स्रोत है। एक खतरनाक और बंटी हुई दुनिया में इस प्राचीन अभ्यास के लाभ विशेष रूप से अनमोल हैं।'' यूएन प्रमुख ने कहा, ''योग से शांति के स्वर्ग जैसा अहसास होता है। यह चिंता को कम कर सकता है और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। यह हमें अनुशासन और धैर्य विकसित करने में मदद करता है। यह हमें हमारे ग्रह से जोड़ता है, जिसे हमसे सुरक्षा की सख्त जरूरत है।''
#WATCH | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का संदेश। #InternationalDayofYoga2023
उन्होंने कहा, "इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम एकता की भावना को अपनाएं और लोगों तथा खुद के लिए एक बेहतर, अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने का संकल्प… pic.twitter.com/lctWI1w7qV— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2023
यूएन चीफ ने लोगों से की ये अपील
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, ''योग हमारी सार्वजनक इंसानियत को प्रकट करता है जो हमें यह समझने में मदद करता है कि हमारे मतभेदों के बावजूद हम एक हैं। आइए योग के इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर हम एकता की भावना को अपनाएं और लोगों, ग्रह और खुद के लिए एक बेहतर, ज्यादा सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने का संकल्प लें।''
बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। ये पहला मौका होगा जब पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। गौरलब हो कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रस्ताव पर 11 दिसंबर 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी दी थी। इसके बाद 21 जून 2015 से हर साल दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।


