खाने से पहले या खाने के बाद, जानिए सलाद खाने का सही समय और तरीका

सलाद सब्जियों का हो या फ्रूट का, ये शरीर के लिए बहुत पौष्टिक माना जाता है। इसमें भरपूर फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ साथ आंतों को भी स्वस्थ रखता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे वजन कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसे खाने से कम कैलोरी में ही पेट भर जाता है और व्यक्ति मेन मील में ज्यादा कैलोरी नहीं खा पाता।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth

सलाद सब्जियों का हो या फ्रूट का, ये शरीर के लिए बहुत पौष्टिक माना जाता है। इसमें भरपूर फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ साथ आंतों को भी स्वस्थ रखता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे वजन कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसे खाने से कम कैलोरी में ही पेट भर जाता है और व्यक्ति मेन मील में ज्यादा कैलोरी नहीं खा पाता।

सलाद में शरीर के लिए जरूरी सभी तरह के विटामिन्स जैसे विटामिन-सी, बी-12, विटामिन ए, विटामिन के, ल्यूटिन और भरपूर फाइबर पाया जाता है। दिन में एक या दो बार सलाद का सेवन करने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। लेकिन सलाद को लेकर लोगों में इस बात का भ्रम रहता है कि सलाद कब खाया जाए। सलाद खाने का सही समय आखिर क्या है। चलिए जानते हैं कि सलाद किस वक्त खाना चाहिए ताकि वो शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचा सके।

सलाद खाने का बेस्ट टाइम

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सलाद दिन में दो या तीन बार खाया जा सकता है। सलाद खाने का अच्छा वक्त दोपहर और शाम का है। दोपहर के भोजन से एक घंटा पहले या एक घंटा बाद में सलाद खाना शरीर को लाभ पहुंचाता है। दरअसल एक घंटा पहले अगर आप सलाद खाएंगे तो आप ओवर ईटिंग से बचे रहेंगे, इससे शरीर में पर्याप्त फाइबर पहुंचेगा और दिमाग पेट भरने का संकेत देगा। ऐसे में आप मेन मील में ज्यादा कैलोरी इनटेक नहीं कर पाएंगे और आपके वजन कंट्रोल का लक्ष्य इससे पूरा हो सकेगा।

यानी दिन में सलाद खा रहे हैं तो सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच सलाद खा लेना चाहिए। शाम के वक्त भी सलाद को डिनर से पहले ही लेना चाहिए। इससे आप भोजन स्वादिष्ट होने के बावजूद ज्यादा नहीं खा पाएंगे और आपके शरीर को पोषण भी पूरा मिलेगा। शाम को सलाद खा रहे हैं तो शाम 4 बजे से 6 बजे तक के बीच सलाद खाना बेस्ट समय है।

इस वक्त ना खाएं सलाद

अगर आपको पाचन की दिक्कत रहती है तो सलाद को रात के वक्त नहीं खाना चाहिए। इससे रात में पाचन संबंधी दिक्कतें पैदा हो सकती है। सुबह खाली पेट भी सलाद नहीं खाना चाहिए। चूंकि इसमें भरपूर फाइबर होता है जिसे पचाने के लिए पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, खाली पेट पाचन तंत्र कमजोर होता है, ऐसे में खाली पेट सलाद खाया तो पाचन संबंधी परेशानी पैदा हो सकती है।

calender
05 February 2023, 06:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो