इन सब्जियों को कच्चा खाने से मिलते हैं शरीर में कई फायदे

हेल्दीं डाइट में कच्ची सब्जियों का कोई मुकाबला नहीं है। कुछ कच्ची सब्जियों में पके फूड की तुलना में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

 सब्जियां अनेक प्रकार की होती है जिसका हम अपने जीवन में प्रयोग करते हैं। कुछ सब्जियां ऐसी भी होती है जिन्हें कच्चा खाया जाता है। साथ ही कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं। जिन्हें हम बना कर प्रयोग करते हैं। कच्ची सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। कच्ची सब्जियों में फाइबर, मिनरल्सर, एंटीऑक्सीिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

जिस वजह से ये न सिर्फ हमारे शरीर के लिए असरदार होती हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों को भी दूर रखने में हमारी मदद कर सकती हैं। हेल्दीं डाइट में कच्ची सब्जियों का कोई मुकाबला नहीं है। कुछ कच्ची सब्जियों में पके फूड की तुलना में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ सब्जियां ऐसी होती है जिनको कच्चा खाने से ही शरीर में लाभ पहुंचता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं कई सब्जियों को पकाकर खाना पसंद करते हैं इस तरह से खाई गई सब्जियां हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है ।चलिए आज हम आपको फूड्स के बारे में बताएंगे जिसका कच्चा सेवन करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। 

कच्चा प्याज का प्रयोग

कच्चा प्याज में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, फ्लेवोनोइड्स और सल्फ्यूरिक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस भी कहा जाता है। यह डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है। साथ ही इससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।

शिमला मिर्च

शिमला में विटामिन बी 6, विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर होते हैं। लाल शिमला मिर्च पकाए जाने पर 75% तक यह अपने एंटीऑक्सीडेंट को खो देती है जबकि फाइबर की मात्रा में 15-40% की कमी हो जाती है और पकाने के बाद हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्व नहीं पंहुच पाते हैं। लहसुन का प्रयोग कच्चा लहसुन सेहत के लिए काफी मददगार होता है साथ ही इसमें मौजूद अनेक प्रकार के पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरुरी होते हैं।यह ब्लमड शुगर, मेंटल हेल्थफ, नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल और हार्ट को हेल्दीश रखने में मदद करता है।

कच्चा लहसुन

एंटीऑक्सीडेंट और सल्फ्यूरिक इम्यूानिटी को बूस्टर करने का काम भी करता है। कच्चे लहसुन में एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं। वहीं अगर आप इसका सेवन पकाकर करते हैं तो इसके सभी पौष्टिक गुण नष्ट हो जाते हैं। जिसके कारण यह आपके शरीर में नुकसान भी पहुंचा सकता है ।

calender
14 February 2023, 04:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो