होठों को फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इन समस्याओं को हल्के में लें लेते हैं। जिसके चलते लोगों को यह समस्या अधिक हो जाती है। जब ठंडी हवाएं लगातार चलती हैं, तो वह हमारे होठों के लिए नुकसानदायक होती हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

सर्दियों के दिन जैसे ही शुरु होते है वैसे ही हमारे शरीर के अनेक अंगो में रुखापन आ जाता है जिसके चलते स्किन बेजान हो जाती है।जिस प्रकार हमारे शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण हैं, ठीक उसी प्रकार हमारे शरीर में होठ भी महत्वपूर्ण अंग हैं।मौसम बदलते समय हमारे शरीर में अनेक प्रकार की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। उसी में से एक है होंठ फटने की समस्या जो कि सभी लोगों को होती हैं।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इन समस्याओं को हल्के में लें लेते हैं। जिसके चलते लोगों को यह समस्या अधिक हो जाती है। जब ठंडी हवाएं लगातार चलती हैं, तो वह हमारे होठों के लिए नुकसानदायक होती हैं। इससे हमारे होंठ बेजान होने लगते हैं साथ ही अनेक समस्याएं शुरु ह जाती हैं।जहां तक कि इनकी त्वचा भी छिल सकती है।ऐसी स्थिति में होठों का बेहद ध्यान रखना चाहिए। साथ ही छोटी-सी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि होठों को बचाने के लिए किस घरेलू उपाय का प्रयोग करना चाहिए?

नींबू और बादाम के तेल करा प्रयोग करें

नींबू और बादाम का तेल होठों को कोमल बनाने के लिए काफी मददगार है साथ ही यह हमारे होंठों को नमी प्रदान करता है।जिसके कारण होंठ गुलाबी बने रहते हैं।इसे प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आप बादाम का तेल लें साथ ही दो चम्मच उस तेल को लें उसके बाद नींबू का रस 2 से 3 बूंदें मिला ले करीब 10 मिनट के बाद उसे गर्म पानी से धो लें। यदि आपको भी इसी तरह की कोई समस्या है तो आप भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। 

 लिपबाम का प्रयोग करें

होठों को सुखेपन और बेजान होने से बचाने के लिए सबसे आसान तरीका हैं कि आप अच्छे अच्छी क्वालिटी वाला लिपबाम खरीद लें। साथ ही रात को सोते समय इसका प्रयोग करना चाहिए। यदि आप दिन में इसका प्रयोग करते हैं तो इसका असर कम होता है, वहीं दूसरी ओर यदि रात को इसका प्रयोग किया जाएं, तो यह होठों को गहरा पोषण देने व जल्दी ठीक करने में मददगार है।

calender
09 March 2023, 04:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो