Honey for Pimples: मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए रामबाण है शहद, घर पर इस तरह बनाएं शहद के फेस मास्क, पैक और टोनर

शहद केवल सेहत नहीं त्वचा और खासकर चेहरे की त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। मुंहासे हटाने के लिए घर पर आप शहद का फेस मास्क, शहद का फेस पैक और शहद का टोनर बना सकते हैं। ये नैचुरल है और साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
मुंहासे चेहरे की  रौनक इस तरह खराब करते हैं मानों चांद पर दाग दिख रहा हो. मुंहासे ना केवल दर्द और जलन पैदा करते हैं बल्कि स्किन को खराब करके चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। इसलिए लोग मुंहासे दूर करने के लिए तरह तरह के क्रीम और लोशन यूज करने लगे हैं। कुछ फेशियल ऐसे आ गए हैं जो मुंहासे दूर करने का दावा करते हैं  लेकिन इनके साइड  इफेक्टर का डर रहता है और कुछ समय बाद मुंहासे फिर से चेहरे पर कब्जा जमा लेते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा कारगर साबित होते हैं नैचुरल फेस मास्क। जी हां, नैचुरल चीजों से बने फेस मास्क के जरिए ना केवल मुंहासे रोके जा सकते हैं बल्कि त्वचा को पोषण मिलने के साथ साथ उसे बेदाग और चमकदार बनाने में मदद मिलती है और लोच भी मिलती है। चलिए आज जानते हैं घर पर ही कुछ नैचुरल फेस मास्क बनाने के तरीके।
 
शहद का फेस मास्क
शहद का फेस मास्क मुंहासे हटाने में काफी कारगर साबित होता है क्योंकि इसमे पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियण गुण मुंहासों के पनपने के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया का सफाया कर देते हैं। वहीं इसमें पाए जाने वाले  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों और एक्ने की सूजन और जलन को भी कम करने में मददगार साबित होते हैं। शहद से कई तरह के फेस मास्क बनाए जा सकते हैं जिसमें अलग अलग तरह की चीजें मिलाई जाती हैं।
 
शहद और दूध का फेस पैक
शहद में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाइए और इसे अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। अब इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाइए और आधा घंटा के लिए छोड़ दीजिए। आधा घंटा बाद चेहरा धो लीजिए। शहद जहां एंटी बैक्टीरियल है वहीं कच्चा दूध एक्ने के निशानों को कम करने और गायब करने के लिए काफी कारगर सिद्ध होता है। 

शहद और हल्दी का फेस मास्क
एक  बाउल में दो चम्मच शुद्ध शहद लीजिए और इसमें जरा सा हल्दी पाउडर मिक्स कर लीजिए। इसे मास्क की तरह चेहरे पर एक लेयर के रूप में लगा लीजिए और आधा घंटा तक इंतजार कीजिए। आधा घंटा में ये फेस मास्क सूख जाएगा और फिर गुनगुने पानी की मदद से इसे धो लीजिए। 
 
शहद और दालचीनी का फेस मास्क
शुद्ध शहद को एक बाउल में चम्मच की मदद से निकाल लीजिए। दालचीनी की दो स्टिक को बारीक पीस लीजिए। इस दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाइए और चेहरे पर मास्क की तरह अप्लाई कीजिए। सूख जाए तो गुनगुने पानी की मदद से चेहरा साफ कर लीजिए। 
शहद के साथ साथ दालचीनी भी एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेंटरी गुणो से समृद्ध है और ये मुंहासों को दूर करने में काफी कारगर साबित होती है। 
 
शहद और विनेगर का टोनर
चेहरे को पानी की मदद से साफ कर लीजिए और एक बाउल में थोड़ा सा शुद्ध शहद निकाल लीजिए। इसमें एक चम्मच एप्पल विनेगर यानी सेब का सिरका डालिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब रुई की मदद से टोनर की तरह इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लीजिए औऱ आधा घंटा के लिए छोड़ दीजिए। आधा घंटा बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लीजिए। सेब का सिरका एंटी एक्ने की तरह काम करता है। ये त्वचा का पीएच लेवल भी बनाए रखता है और एक्ने के निशान भी गायब करने में मददगार साबित होता है।
 
शहद और एलोवेरा का फेस मास्क
एलोवेरा की पत्तियों से ताजा रस निकाल लीजिए और एक बाउल में डाल लीजिए। इसमें थोड़ा सा शुद्ध शहद मिलाइए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब इसे फेस मास्क की तरह चेहरे पर लगाइए। आधे घंटे बाद चेहरे को धो लीजिए और कोई अच्छा सा मॉस्चुराइजर लगा लीजिए। एलोवेरा एंटी सैप्टिक और एंटी बैक्टीयरल गुणों के चलते मुंहासों को पनपने से रोकता है और चेहरे की लोच बनाए रखता है।
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
21 March 2023, 02:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो