जानिए क्या होता है फॉरेस्ट बाथिंग? इससे मिलते है कई फायदे

जिनको यह नहीं मालूम की फॉरेस्ट बाथिंग क्या है , तो हम आपको बता दें , यह एक शारीरिक और मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया होती है जिसमें जंगल में समय बिताना शामिल होता है। यह एक जापानी प्रथा है , यह जापान से 1980 से शुरू की गयी जिसको शिरीन - योकू प्रथा कहा जाता है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

जिनको यह नहीं मालूम की फॉरेस्ट बाथिंग क्या है , तो हम आपको बता दें , यह एक शारीरिक और मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया होती है जिसमें जंगल में समय बिताना शामिल होता है। यह एक जापानी प्रथा है , यह जापान से 1980 से शुरू की गयी जिसको शिरीन - योकू प्रथा कहा जाता है। फॉरेस्ट बाथिंग से कई बीमारियां दूर होती है और मन को शांति प्रदान होती है। आइये जानते हैं इसके लाभ-

फॉरेस्ट बाथिंग क्या?

दुनिया में सबसे पहले जापान में यह प्रथा शुरू की गयी थी। जिसमें घने जंगल या घने पेड़ों की कतारों के बीच कुछ समय के लिए घूमना - फिरना होता है। फॉरेस्ट बाथिंग का मतलब पेड़ों के करीब रहना ही नहीं बल्कि इनमे तरह - तरह की ऑयल और सुगंध को महसूस करना भी होता है। इससे स्वस्थ को कई लाभ मिलते हैं और फिट भी रहते हैं।

हर्ट अटैक के खतरे को करे कम

जंगल में घूमने - फिरने से थोड़ा वक़्त बिताने से ही वातावरण का हमारे शरीर पर ऐसा प्रभाव पड़ता है , की इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है। जिसके कारण हर्ट से जुडी बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है। यदि आपके घर के आस - पास कोई जंगल है या इसके जैसी कोई जगह है तो वह घूमने जरूर जाएं।

 बेहतर नींद की प्राप्ति

हरी - भरी जगहों पर घूमने से आपका मानसिक तनाव कम होता है। और शरीर को रिफ्रेश रखने में भी मदद मिलता है। फॉरेस्ट बाथिंग आपके शरीर की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है, और साथ ही नींद की गुणवत्ता को सुधारता है। जिससे आपको एक बेहतर नींद मिलती है।

मूड को बनाये बेहतर

आजकल की स्ट्रेस भरी दुनिया में लोग कोई न कोई तरीका ढूढ़ते हैं जिससे वह रिलैक्स और खुश महसूस कर सकें। इसके लिए फॉरेस्ट बाथिंग एक बेहतर विकल्प है। नेचर से जुड़कर आपको एक बेहतर अनुभव मिलेगा और आप खुद को शांत महसूस करेंगे। इससे आपका गुस्सा करने की आदत भी कम होगी और स्ट्रेस भी दूर होगा।

calender
27 January 2023, 04:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो