जानिए कौन से हैं भारत के 5 बेमिसाल किले

भारत एक ऐसा देश है जहां विशाल महल, ऐतिहासिक किले, मंदिर, मस्जिद आदि को बेहद खूबसूरत ढंग से संजोया गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भारत एक ऐसा देश है जहां विशाल महल, ऐतिहासिक किले, मंदिर, मस्जिद आदि को बेहद खूबसूरत ढंग से संजोया गया है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही किलों के बारे में जो अपनी कलात्मक शैली और वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं, जिनमे से कुछ को तो वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल किया गया है।

आप जब भी इन किलों को करीब से देखेंगे कुछ पल के लिए आपको महसूस होगा जैसे आप पुरातन के समय में पहुंच गए हों। वाकई इन किलों की एक एक दीवार इतिहास बयां करती है। जो बेहद रोमांचक है।

ये हैं भारत के विश्व प्रसिद्ध बेमिसाल ऐतिहासिक किले....

1.मेहरानगढ़ किला- ब्लू सिटी के नाम से जाना जाने वाला राजस्थान का एक ऐतिहासिक शाही शहर जोधपुर जिस तरह से राजस्थान की शान में से एक माना जाता है उसी तरह जोधपुर की शान में से एक मेहरानगढ़ किले को माना जाता है। इस विशाल किले के अंदर कई आकर्षक भव्य महल, महीन बारीक नक्काशीनुमा झरोंखे, अद्भुत नक्काशीनुमा दरवाजे आदि इस महल के आकर्षण में चार चांद लगा देते हैं।

 

2.गोलकोण्डा किला- गोलकोण्डा या गोलकुंडा के नाम से जाना जाने वाला यह किला हैदराबाद शहर से लगभग 5 मील दूर है। जो ऐतिहासिक धरोहर है। कुतुबशाही राज्य में यहां मिलने वाले हीरे जवाहरात के लिए यह बेहद मशहूर था। इस किले का निर्माण 14वीं शताब्दी में वारंगल के राजा ने करवाया था। ऊंची-ऊंची दीवारों से घिरा यह किला कभी बेहद आकर्षक किलों में से एक था। इसके दरवाजे और वास्तुकला देखने योग्य हैं।

 

3.आगरा का किला- यूनेस्को विश्व धरोहर आगरा का किला न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है। यह ऐतिहासिक किला वो है जहां से मुगल बादशाह बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब पूरे भारत पर हुकूमत किया करते थे। यह ऐतिहासिक किला उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर आगरा में स्थित है। इस किले का इतिहास बड़ा ही रोमांचक है। अगर आप इसकी ऐतिहासिक गतिविधियों से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां अवश्य आएं।

 

4.लाल किला- देश की राजधानी और दिल वालों का शहर दिल्ली में स्थित यह विशाल ऐतिहासिक धरोहर आज भी दिल्ली की ललाट पर जगमगाती रहती है। यह बेमिसाल किला यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है। इस किले को मुगल बादशाह शाहजहां ने 1639 में बनवाया था। इस किले में आप मुगल काल की कलात्मक शैली को बखूबी ढंग से देख सकते हैं।

 

5.मुरुद जंजीरा किला- महाराष्ट्र राज्य में स्थित यह किला विशाल ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है, जो रायगढ़ जिले के गांव मुरुड में स्थित है।

calender
19 July 2022, 04:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो