अगर आप भी अपनी ज्यादातर रेसिपी में एड कर रही हैं चीज़, हो जाएं सावधान हो सकता है भारी नुकसान

किसी भी डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग अक्सर चीज़ का इस्तेमाल करते हैं। लगता है जैसे इन दिनों चीज़ ट्रेंड बन गया है। पिज्जा, बर्गर, डोसा, पराठा चाहे जो भी हर डिश को एक्स्ट्रा चीज़ के साथ सर्व किया जा रहा है। लेकिन शायद आप नहीं जानतीं कि चीज़ की ये ओवरलोडिंग मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, डिहाइड्रेशन और ना जानें कितनी ही ऐसी बीमारियों का भी कारण बन सकती है।

calender

किसी भी डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग अक्सर चीज़ का इस्तेमाल करते हैं। लगता है जैसे इन दिनों चीज़ ट्रेंड बन गया है। पिज्जा, बर्गर, डोसा, पराठा चाहे जो भी हर डिश को एक्स्ट्रा चीज़ के साथ सर्व किया जा रहा है। लेकिन शायद आप नहीं जानतीं कि चीज़ की ये ओवरलोडिंग मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, डिहाइड्रेशन और ना जानें कितनी ही ऐसी बीमारियों का भी कारण बन सकती है।  अगर आप भी चीज का इस्तेमाल करती हैं तो इसके जोखिम के बार में जान लें।

चीज़ खास चीज है

अपने पोषक तत्वों के कारण चीज़ को सुपरफूड कहा जाता है। ये प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत है, फास्फोरस और कैल्शियम भी पाया जाता है। चिज में स्वाद बढ़ाने के लिए न केवल प्रीजर्वेटिव मिलाए जाते हैंबल्कि सोडियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। इसी वजह से चीज़ की बढ़ती मात्रा स्वास्थ्य के लिए जोखिम बन सकती है।

क्या होनी चाहिए चीज़ की मात्रा

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की मानें तो एक वयस्क व्यक्ति दिन भर में 40 ग्राम चीज़ खा सकता है। पर ये मात्रा दिन भर की डाइट में शामिल होनी चाहिए। ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैपर तभी तक जब तक फ्रेश है। इसके साथ ही रुटीन में  फिजिकल एक्टिविटीज शामिल होनी चाहिए।

तो वहीं छोटे बच्चे चीज़ का सेवन ज्यादा करते हैं। चीज़ बच्चों की बढ़ती उम्र में हड्डियों के विकास करने में मदद करता है। लेकिन वही बच्चे भी फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होने चाहिए ना कि दिन भर गैजेट्स के साथ समय बिताते हों।

चीज से जोखिम

पहला जोखिम है मोटापा

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं और पुरुषों दोनों के ही पेट पर फैट की जमने लगती है। 2016 में हुई एक रिसर्च के मुताबिक हेल्दी होने के बावजूद डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

 पाचन संबंधी समस्याएं

बिना फिजिकल एक्टिविटी के रोजाना 40 ग्राम चीज़ का सेवन करना भी आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। इससे आपके लिए पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा हो सकता है जैसे, गैस, एसिडिटी और हार्ट बर्न।

First Updated : Friday, 11 November 2022